Move to Jagran APP

पेयजल संकट से परेशान जनता ने घेरी पालिका

फोटो 28 जागरण संवाददाता, शिकोहाबाद: नगर के वार्ड 14 व 5 में पीने के पानी की समस्या का निदान पालिक

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 11:36 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 11:36 PM (IST)
पेयजल संकट से परेशान जनता ने घेरी पालिका
पेयजल संकट से परेशान जनता ने घेरी पालिका

फोटो 28

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, शिकोहाबाद: नगर के वार्ड 14 व 5 में पीने के पानी की समस्या का निदान पालिका प्रशासन नहीं करा रहा है। इससे नाराज महिला और पुरुषों ने गुरुवार को नगर पालिका का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ये दोनों वार्ड कई साल से पालिका क्षेत्र का हिस्सा हैं, लेकिन पालिका पाइप लाइन नहीं बिछवा रही है।

दोपहर डेढ़ बजे दो दर्जन से अधिक लोग नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पालिका परिसर में आए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इन दोनों क्षेत्रों में यह समस्या तकरीबन छह साल से है, लेकिन समस्या हल नहीं करायी जा रही है। प्रदर्शन का दौर आधा घंटे तक जारी रहा। नगर पालिका चेयरमैन के पति अब्दुल वाहिद ने इन दोनों क्षेत्रों में शीघ्र पाइप लाइन बिछवाने और हैंडपंप लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में बबली, पुष्पा, निर्मला, सुनीता, गिरजादेवी, मीना, रेशमा, लीलादेवी, सरोज, मुन्नी, रेशम, शीला, शोभा, सरिला, अशोक कुमार, अर्जुन, पंकज आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.