विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्री की मौत, मुंह से निकल रहा था झाग

Published: Sun, 25 Oct 2026 11:50 AM (IST)

गरीब रथ एक्सप्रेस में दिल्ली से भागलपुर जा रहे एक यात्री अरुण राजपाल की फिरोजाबाद स्टेशन पर तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्री अरुण राजपाल की मृत्यु।

  2. फिरोजाबाद स्टेशन पर तबीयत बिगड़ने से हुई मौत।

  3. दिल्ली से भागलपुर जा रहे थे लीवर के इलाज के बाद।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। गरीब रथ एक्सप्रेस में शुक्रवार को यात्रा के दौरान एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। स्टेशन पर रेलवे चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बिहार के जिला भागलपुर के वार्ड नंबर 13 महेशपुर निवासी 34 वर्षीय अरुण राजपाल गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच जी-18 की सीट नंबर 47 पर दिल्ली से भागलपुर जा रहे थे। उनके साथ उनकी साली इंदू देवी भी थीं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बहनोई दिल्ली में रहकर सफदरजंग अस्पताल से लीवर का इलाज करा रहे थे। वह उन्हें लेकर अपने घर भागलपुर जा रही थीं। रास्ते में अचानक उनके मुंह से झाग निकलने लगा। इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी।

शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे स्टेशन पर रेलवे डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विश्वनाथ मिश्र ने बताया कि अरुण बीमार थे। अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में SIR के बाद भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, कई मतदाताओं के 4 बूथों पर नाम