Move to Jagran APP

शहर की सड़कों पर निकला पदयात्रा का कारवां

फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। गांधी पार्क मैदान पर हाथों में तिरंगा और भाजपा का झंडा लिए कार्यकर्ता। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दस किमी की पदयात्रा पर सांसद चंद्रसेन जादौन निकले तो कार्यकर्ताओं ने जमकर जोश दिखाया। बीच बाजार स्वच्छता पर जोर दिया। दस किमी के तय रूट पर पदयात्रा निकली और बाजारों से होते हुए समाप्त हो गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 11:02 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 06:17 AM (IST)
शहर की सड़कों पर निकला पदयात्रा का कारवां
शहर की सड़कों पर निकला पदयात्रा का कारवां

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। गांधी पार्क मैदान पर हाथों में तिरंगा और भाजपा का झंडा लिए कार्यकर्ता। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दस किमी की पदयात्रा पर सांसद चंद्रसेन जादौन निकले तो कार्यकर्ताओं ने जमकर जोश दिखाया। बीच बाजार स्वच्छता पर जोर दिया। दस किमी के तय रूट पर पदयात्रा निकली और बाजारों से होते हुए समाप्त हो गई।

loksabha election banner

दो अक्टूबर से शुरू होने वाली पदयात्रा के पहले तीन दिन फीरोजाबाद शहर विधानसभा क्षेत्र में तय किए गए हैं। पहले दिन बुधवार को गांधीपार्क से सुबह दस बजे पदयात्रा शुरू होनी थी। 11.45 बजे सांसद चंद्रसेन जौदान पहुंचे और बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महानगर अध्यक्ष कंहैया लाल गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नानक चंद अग्रवाल, श्याम सिंह यादव,आनंद अग्रवाल, युवा मोर्चा के अंकित तिवारी, मंगल सिंह राठौर के साथ कारवां शुरू हुआ और बाजार पहुंचते ही पदयात्रा रैली के रूप में बदल गई। नारेबाजी करती हुई यात्रा आगे चली। नालबंद पर मेयर नूतन राठौर ने रैली की कमान संभाल ली। रास्ते में नेताओं ने अपने लिए बाइक के इंतजाम कर रखे थे। पहला पड़ाव रसूलपुर लहरी हास्पिटल पर था। इसके बाद आसफाबाद चौराहे के आगे टूटी पुलिया पर यात्रा समाप्त कर दी। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को गांधीपार्क से शुरू होगी। यात्रा में राकेश शंखवार, शिवमोहन श्रोत्रिय, धीरज पाराशर आदि मौजूद रहे। बॉक्स-- जुबान पर सफाई हाथों ने गंदगी फैलाई-- स्वच्छता दिवस पर बापू के सामने संकल्प के साथ शुरू हुई सांसद की पदयात्रा में स्वच्छता से बात शुरू हुई। स्वच्छ देश और स्वच्छ शहर के साथ-साथ पालीथिन पर प्रहार हुए और गंदगी न फैलाने का संकल्प लिया गया। गांधी पार्क से एक किमी निकली यात्रा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं को भूख सताने लगी। रसूलपुर फलमंडी में एक ने केले से भूख मिटाई तो कतार लग गई। सफाई के नारे लगाते हुए नेता केला खाकर जमीन पर छिलके फेंकते रहे और सड़क गंदी होती रही। गंदगी फैलाकर कारवां आगे बढ़ गया। -पहले दिन का ये रहा रूट. गांधी पार्क से सदर बाजार, घंटाघर, इमामबाड़ा, रसूलपुर थाना, आसफाबाद चौराहा, पैमेश्वर गेट, गोपीनाथ रोड, बड़ी छपैटी, चंद्रवार गेट, रामनगर, नगला विष्णु, लेबर कॉलोनी, स्टेशन रोड से गांधी पार्क पर समापन होना था। आसफाबाद चौराहे के आगे टूटी पुलिया पर समापन हो गया। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पहले दिन यात्रा ने साढ़े नौ किमी का सफर तय किया। गुरुवार को गांधीपार्क से फिर यात्रा शुरू होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.