बुजुर्ग किसान की गला रेतकर हत्या
खैरगढ़ क्षेत्र में गांव के बाहर मछली पालन केंद्र पर सो रहे बुजुर्ग किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: खैरगढ़ क्षेत्र में गांव के बाहर मछली पालन केंद्र पर सो रहे बुजुर्ग किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह बेटे के केंद्र पर पहुंचने पर हुई। एसएसपी, एसपी ग्रामीण सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। मृतक के पुत्र ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
नगला हिम्मत निवासी अनेक ¨सह जाटव का गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पीछे मछली पालन केंद्र है। गांव के बुजुर्ग महेंद्र ¨सह जाटव अक्सर रात में यहां सोते थे। शनिवार रात बिजली न होने पर महेंद्र केंद्र पर पड़े तख्त पर जाकर सो गए। रात में अज्ञात लोगों ने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे उनका बड़ा बेटा अर¨वद कुमार केंद्र की ओर गया तो तख्त के समीप खून पड़ा देख चौंक गया। नजदीक जाकर देखा तो पिता का शव रक्तरंजित पड़ा था। कुछ देर में हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। तमाम लोग आ गए। सूचना पर एसएसपी स¨चद्र पटेल, एसपी ग्रामीण महेंद्र कुमार, सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और अनेक ¨सह से घटना की जानकारी की। मृतक के पुत्र ने शक के आधार पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी ग्रामीण महेंद्र कुमार ¨सह ने बताया कि वृद्ध किसान की हत्या के मामले में तहरीर आ गई है, जांच के बाद कार्रवाई होगी। मृतक के पुत्रों ने केंद्र संचालक पर हमला:
घटना के बाद मछली पालन केंद्र संचालक अनेक सिंह और मृतक के पुत्रों के बीच वाद-विवाद हो गया। मृतक के पुत्रों ने अनेक ¨सह पर हत्या कराने का आरोप लगाया। हॉट-टॉक के साथ ही अनेक सिंह की पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों ने समझाकर मामला शांत कर दिया। इसके बाद अनेक ¨सह वहां से चले गए।