अकेला देख सूदखोर ने छात्रा से की अश्लील हरकत
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: झोपड़ी में रहने वाली महिला से सूद वसूलने गए सूदखोर ने छात्रा क
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: झोपड़ी में रहने वाली महिला से सूद वसूलने गए सूदखोर ने छात्रा को अकेली देख उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। बेटी की चीख सुनकर महिला और उसका पति पहुंच गया, जिसे देखकर वह और उसका साथी भाग निकला।
मामला उत्तर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले का है। यहां एक महिला परिवार का भरण-पोषण करने के लिए खोखा पर चाय बेचती है। उसकी पुत्री कक्षा 12वीं की छात्रा है। बदहाली से जूझ रही महिला सुहाग नगर निवासी एक सूदखोर के संपर्क में आ गई। महिला ने सूदखोर से बीस हजार रुपए ब्याज पर लिए। प्रतिमाह किश्त देने की बात तय हुई। पिछले दो माह से महिला सूदखोर को किश्त नहीं दे सकी। गुरुवार को महिला की तबियत खराब हो गई। वह रात में अपने कमरे में सो रही थी, जबकि उसकी पुत्री आंगन में सो रही थी। उसी दौरान में सूदखोर अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा। उसने आवाज लगाई तो छात्रा ने गेट खोल दिया। सूदखोर ने उसकी मां के बारे में पूछा तो छात्रा ने तबियत खराब होने की बात कहीं। मौका पाकर सूदखोर और उसके दोस्त से छात्रा को बुरी नीयत से पकड़ लिया। यह देखकर छात्रा शोर करने लगी। शोर की आवाज सुनकर छात्रा की मां और पिता वहां पहुंच गए। परिजन उन्हें पकड़ पाते उससे पहले ही सूदखोर दोस्त के साथ वहां से भाग गया। शुक्रवार की दोपहर छात्रा की मां ने सूदखोर और उसके दोस्त के खिलाफ थाना में तहरीर दी है।