Move to Jagran APP

नलों में पानी न ही सड़क, गलियां बेहाल

नगर निगम के वार्ड पांच सरजीवन नगर में समस्याओं का अंबार है। यहां नलों में पानी नहीं आता और सड़कें भी जर्जर हैं। ऐसे में आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। मुख्य सड़क पर जलभराव होने से लोग परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 11:41 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 11:41 PM (IST)
नलों में पानी न ही सड़क, गलियां बेहाल
नलों में पानी न ही सड़क, गलियां बेहाल

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: नगर निगम के वार्ड पांच सरजीवन नगर में समस्याओं का अंबार है। पेयजल को जनता तरस रही है तो जलभराव दर्द दे रहा है। कई माह पहले सीवर लाइन बिछाने के बाद जल निगम मरम्मत क राना भूल गया। सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। शिकायत पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही।

loksabha election banner

इस वार्ड में आंबेडकर पार्क, सरजीवन नगर, गायत्री नगर और आंशिक हजीरा मुहल्ला शामिल है। सरजीवन नगर की मुख्य सड़क की हालत देखकर वार्ड की उपेक्षा का अहसास हो जाता है। मलखान ¨सह के घर से लेकर आगे भइया जी कारखाने तक करीब पौन किलोमीटर का हिस्सा इस कदर खराब है कि दोपहिया वाहन निकालने में भी पसीना आ जाता है। कुछ माह पहले जल निगम ने सीवर लाइन डलवाई, लेकिन रोड ठीक नहीं कराया। सिर्फ मिट्टी डाल दी गई। नलों में अक्सर पानी नहीं आता। इसकी वजह पाइप लाइन का ऊंचा-नीचा होना है। निगम द्वारा यहां टैंकरों से जलापूर्ति की जाती है, लेकिन सड़क और गलियां खराब होने से वह अंदर नहीं पहुंच पाता। ऐसे में लोगों को दूर से पानी भरकर ले जाना पड़ता है।

पूरे वार्ड में सिर्फ 11 कर्मी: पूरे वार्ड की सफाई के लिए नगर निगम की तरफ से सिर्फ 11 कर्मचारी तैनात हैं। जबकि आवश्यकता इससे दोगुने की है। इनकी संख्या कम होने के कारण क्षेत्र में ठीक तरफ सफाई कार्य नहीं हो पाता। पार्षद माया देवी ने बताया कि इनकी संख्या बढ़ाने की मांग उन्होंने नगर निगम प्रशासन से की है।

जनता की सुनिए- नलों में अक्सर पानी नहीं आता। कभी आता भी है तो वह पीने योग्य नहीं होता। पाइप लाइनों में लीकेज के कारण यह समस्या है। समस्या का निराकरण कराने के लिए नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन दिया, लेकिन समस्या हल नहीं हो रही है।

केशवदेव-

पूरे वार्ड में 15 दिन पहले नगर निगम द्वारा नई पाइप लाइन बिछवाई है, लेकिन फिर भी पानी नहीं आ रहा। पाइप लाइन का लेवल ठीक नहीं होने के कारण यह दिक्कत है। इस समस्या का निराकरण होना जरूरी है।

वीरेश कुमार

सरजीवन रोड पर लगा निगम का नलकूप आए दिन खराब हो जाता है। यहां कार्यरत कर्मी नलकूप को खुला छोड़कर चले जाते हैं। इसलिए मोटर फूंक जाता है। ऐसा होने पर पीने के पानी की समस्या बढ़ जाती है।

रामवीर ¨सह-

- लोगों को मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ता है। न तो सफाई ठीक है और न ही सड़क व गलियां दुरुस्त हैं। उबड़-खाबड़ सड़कें व गलियां देखकर गांवों की याद आ जाती है। नगर निगम प्रशासन वार्ड की अनदेखी कर रहा है।

कुलदीप-

- फैक्ट-

- आबादी- 21 हजार

- वोटर- करीब सात हजार

---

वर्जन-

13 और 14 वें वित्त आयोग की राशि से वार्ड में शामिल क्षेत्रों में विकास कार्य शीघ्र कराए जाएंगे। सफाई कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। कोशिश होगी कि यहां की समस्याओं का शीघ्र निदान हो जाए।

जितेंद्र कुमार, नगर आयुक्त।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.