राजा का ताल में गहराया रहा बिजली संकट
फीरोजाबादजागरण संवाददाता। मई में एक तरफ गर्मी के सितम से जनता की नींद उड़ गई है दूसरी तरफ बिजली संकट भी गहराता जा रहा है। फॉल्ट आने की समस्या बढ़ गई है। राजा का ताल क्षेत्र में तार बदलने का कार्य कराए जाने के कारण शनिवार को दोपहर तक बिजली का संकट रहा। इससे इस क्षेत्र में पेयजल संकट की भी समस्या पैदा हुई।
फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। मई में एक तरफ गर्मी के सितम से जनता की नींद उड़ गई है, दूसरी तरफ बिजली संकट भी गहराता जा रहा है। फॉल्ट आने की समस्या बढ़ गई है। राजा का ताल क्षेत्र में तार बदलने का कार्य कराए जाने के कारण शनिवार को दोपहर तक बिजली का संकट रहा। इससे इस क्षेत्र में पेयजल संकट की भी समस्या पैदा हुई।
विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आपूर्ति देने के लिए जर्जर लाइनें बदलने व उपकरणों की मेंटीनेंस का कार्य कराया जा रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया सब स्टेशन क्षेत्र से जुड़े राजा का ताल फीडर के अंतर्गत जर्जर तार बदलने का कार्य शुरू कराया गया है, जो चार दिन चलेगा। अवर अभियंता अमित कुमार ने कार्य शुरू कराने को सुबह आठ बजे सप्लाई बंद करा दी। इसके बाद अमित रिसोर्ट से पूरे राजा का ताल क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। कई घंटे सप्लाई नहीं मिलने से जनता परेशान हो गई। लेबर कालोनी में आज बंद रहेगी सप्लाई:
लेबर कॉलोनी सबस्टेशन के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को मेंटीनेंस का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।