परिणाम जानने को टीवी से चिपके रहे लोग
फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का परिणाम जानने के लिए लोग सुबह से ही टीवी सेट से चिपके नजर आए। जो लोग घर से बाहर थे वह मोबाइल पर ही अपडेट लेते रहे। मतगणना चलते शहर के मुख्य मार्गों से लेकर प्रमुख स्थानों पर सन्नाटा नजर आया। मोदी की बड़ी जीत पर भाजपाइयों ने सुबह से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था।
फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का परिणाम जानने के लिए लोग सुबह से ही टीवी सेट से चिपके नजर आए। जो लोग घर से बाहर थे, वह मोबाइल पर ही अपडेट लेते रहे। मतगणना चलते शहर के मुख्य मार्गों से लेकर प्रमुख स्थानों पर सन्नाटा नजर आया। मोदी की बड़ी जीत पर भाजपाइयों ने सुबह से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था।
लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर से सुबह से हर कोई अवकाश के मूड में दिखा। चाय की दुकान हो या होटल ढाबे। रेडीमेड की दुकान, चूड़ी की दुकानें व स्टॉक आम दिनों की अपेक्षा कर्मचारी कम पहुंचे। कांच व चूड़ी इकाइयों में भी आम दिनों की अपेक्षा कम श्रमिक काम पर पहुंचे। सुबह से रुझान आने के साथ लोग घरों में टीवी सेट खोल कर बैठे। सुबह से मोदी के पक्ष में रुझान आने से लोगों के चेहरे पर चमक दिखी। तो कांग्रेस, सपा, बसपा समर्थक मायूस नजर आए। मतगणना के बाद कहीं बवाल होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा, वहीं थाने व चौकियों में भी फोर्स अलर्ट नजर आया। बाक्स--
भाजपा की जीत, क्षेत्रीय दलों के सफाए से खुश दिखी जनता
शिकोहाबाद: लोकसभा के परिणाम जानने को सुबह आठ बजे से टीवी से चिपक गए। जैसे-जैसे समय गुजरता जा रहा था, वैसे भाजपा सीटों पर बढ़त बनाती जा रही थी। मतगणना के रूझानों से स्पष्ट था भाजपा की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनने जा रही है। दोपहर दो बजते ही लोगों का आभास हो गया कि भाजपा जीत रही है। क्षेत्रीय दलों के सफाये से लोगों में खुशी का आलम दिखा।
बाक्स--
राजा का ताल स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में मना जश्न
लोकसभा चुनाव के परिणाम जानने को राजा का ताल स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाई गई। भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री अश्वनी भारद्वाज सहित भाजपा नेता एलईडी पर परिणाम देखने में मग्न दिखे। मोदी के साथ भाजपा प्रत्याशी चंद्रसेन जौदान सुबह से बढ़त बनाने पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी चलाकर, ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया। मौके पर पवन दीक्षित, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, सुनील विधौलिया, गिर्राज बंसल, कैलाश बंसल, प्रवीन वर्मा, अशोक वर्मा, राजीव जैन शामिल रहे। काम तो रोज का है, पहले परिणाम तो देख लें..
समय 12 बजे, स्थान औद्योगिक क्षेत्र नगला भाऊ : औद्योगिक आस्थान चौराहे के निकट एक कारखाने के बाहर चाय की दुकान पर काफी श्रमिक टीवी पर मतगणना के परिणाम देख रहे थे। परिणाम देख रहे श्रमिकों से जब पूछा कि आज क्या कारखाने की छुट्टी है तो सुनहरीलाल बोले ड्यूटी तो रोज ही करते हैं, मोदी जीत रहे हैं तो परिणाम देखना भी तो जरूरी है।
मोदी ने किया गरीबों के लिए काम
समय 12.50 स्थान रोडवेज बस स्टैंड : चाय की दुकान पर पांच-छह लोग टीवी पर परिणाम देख रहे थे। तभी देवनगर निवासी निर्विकार बोले देश में दोबारा मोदी को ही आना था। मोदी ने गरीबों के लिए बहुत काम किया। मकान बनाने को ढाई-ढाई लाख रुपये, फ्री कनेक्शन, इलाज की सुविधा दी।