आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर बैठी महिला
फीरोजाबाद संवाद सहयोगी। पति से विवाद होने के बाद रविवार को एक महिला आत्महत्या करने रेलवे स्टेशन पर जा पहुंची। ट्रेन आने के इंतजार में ट्रैक पर बैठ गई। गश्त कर रहे जीआरपी कर्मियों ने दौड़ कर महिला को ट्रैक से हटाया।
फीरोजाबाद, संवाद सहयोगी। पति से विवाद होने के बाद रविवार को एक महिला आत्महत्या करने रेलवे स्टेशन पर जा पहुंची। ट्रेन आने के इंतजार में ट्रैक पर बैठ गई। गश्त कर रहे जीआरपी कर्मियों ने दौड़ कर महिला को ट्रैक से हटाया।
नई बस्ती निवासी पूजा वर्मा का किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह दोपहर एक बजे रेलवे स्टेशन पहुंच गई। प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर नीचे उतरकर ट्रैक पर बैठ गई। जीआरपी सिपाही अशोक गौतम व विभोर अवस्थी गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर गई। ट्रैक पर महिला को बैठा देख जीआरपी सिपाहियों ने दौड़कर महिला को ट्रैक से उठाया। थाने पर पूछताछ में महिला ने अपने घर का पता व नंबर बताया। जीआरपी ने फोन कर महिला के पति को थाने पर बुलाया। शाम चार बजे उसे पति के सुपुर्द किया। (जासं)