पहले मतदान ने कराया जिम्मेदारी का अहसास
फीरोजाबादजागरण संवाददाता। लोकतंत्र का पर्व किसे कहते हैं यह युवाओं के जोश से जाहिर हो गया। खासतौर पर पहली बार मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी का अहसास कराया।
फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। लोकतंत्र का पर्व किसे कहते हैं, यह युवाओं के जोश से जाहिर हो गया। खासतौर पर पहली बार मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी का अहसास कराया।
दैनिक जागरण ने जगह-जगह चुनावी चौपाल, वॉक फॉर वोट आदि कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया था। इन कार्यक्रमों में युवा मतदाताओं ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया था। मंगलवार को जब सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ तो युवाओं की टोली ने मतदान केंद्रों की ओर रुख कर लिया। बूथों पर लगी कतारों में प्रथम वोटरों के चेहरे की चमक अलग ही दिखाई दे रही थी। उन्होंने वोट देकर खुशी का इजहार किया। मुहल्ला चौबान निवासी सौम्या चतुर्वेदी का कहना था कि लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान कर अपने आप पर गर्व महसूस कर रही हूं। मैं सुबह से ही बड़ी उत्साहित थी कि आसपास की सभी युवतियों के साथ देश के नए भविष्य के लिए मतदान करूंगी। जो बखूबी निभाया। लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। पहली बार वोट डालना किसी के लिए न भुलाने वाला पल होता है। वोट डालकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी अहसास हुआ है।
पूजा जैन, फीरोजाबाद, फोटो-21 पहली बार वोट डालने के लिए पिछले कई दिन से उत्साह बना हुआ था। जब मौका आया तो इसका भरपूर फायदा भी उठाया। सुबह सबसे पहले वोट किया। उसके बाद अन्य लोगों को भी प्रेरित किया।
गौरंगी मिश्रा, फरिहा, फोटो-23 मुझे अपने मताधिकार को प्रयोग करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है। सभी को अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। जिससे एक ईमानदार जनप्रतिनिधि चुनकर जनता के बीच आ सके।
सुभांगी चक, टूंडला फोटो-42 लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी करना सौभाग्य की बात है। जब घर पर वोट की पर्ची पहुंची तो वोट डालने के लिए काफी उत्साहित थी। मंगलवार को बिना समय गवाए सबसे पहले वोट दिया।
आकांक्षा शर्मा, जसराना, फोटो-43