Move to Jagran APP

धूमधाम से निकाली सम्राट अशोक की शोभायात्रा

फीरोजाबादजागरण संवाददाता। रविवार को सुहाग नगरी में सम्राट अशोक के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 11:57 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:08 AM (IST)
धूमधाम से निकाली सम्राट अशोक की शोभायात्रा
धूमधाम से निकाली सम्राट अशोक की शोभायात्रा

फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। रविवार को सुहाग नगरी में सम्राट अशोक के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

loksabha election banner

पूर्व कैबिनेट मंत्री रामआसरे कुशवाह ने रसूलपुर स्थित बौद्ध विद्या निकेतन स्कूल से हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा डाक बंगला, नालबंदान तिराहा, छोटा चौराह, सदर बाजार, सेंट्रल चौराहे, जलेसर रोड, डाकखाना चौराहा, कोटला चुंगी चौराहे से होती हुई कुशवाह नगर राधाकृष्ण गार्डन पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सम्राट अशोक के भव्य डोले के साथ भगवान बुद्ध, ज्योतिबा राव फुले साबित्री बाई फुले, भारत माता सहित आधा दर्जन से अधिक डोले, काली अखाड़ा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

इस दौरान शोभायात्रा में शामिल लोग सम्राट अशोक के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद रघुवीर सिंह शाक्य, दीपक कुशवाह, नीरज कुशवाह, नृपेंद्र कुमार, रवींद्र कुशवाह, भूपेंद्र कुशवाह, पप्पू कुशवाह, डॉ. एसपी सिंह लहरी, विजेंद्र सिंह, ललित कुमार शाक्य, ऊषा कुशवाह, रामगोपाल, लाखन सिंह, नीरज कुमार, जितेंद्र सिंह, राकेश बाबा, फैंसी बाबू, राजू सिह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.