भाजपा पदाधिकारियों ने मनाया स्थापना दिवस
महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि हम सभी की यात्रा उस समय से शुरू हुई जब हमारे पास सिर्फ दो सांसद थे लेकिन कार्यकर्ताओं के अथाह परिश्रम त्याग और बलिदान के परिणाम स्वरुप आज शिखर पर खड़े हैं।
जेएनएन, फीरोजाबाद: शनिवार को भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। सुहाग नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि हम सभी की यात्रा उस समय से शुरू हुई, जब हमारे पास सिर्फ दो सांसद थे, लेकिन कार्यकर्ताओं के अथाह परिश्रम, त्याग और बलिदान के परिणाम स्वरुप आज शिखर पर खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पं दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए देश को बेहतर रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। देश की दिशा और दशा में स्पष्ट रुप से परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के समान रूप सबका विकास सबका साथ पार्टी का लक्ष्य है। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। शिवमोहन श्रोतिय, राजेंद्र बोहरे, संजय मिश्र, राधेश्याम यादव, राकेश शंखवार, रामनरेश कटारा, भगवान सिंह झा, चेतराम यादव, कैलाश ओझा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं टूंडला के आर्य समाज मंदिर में आयोजित गोष्ठी में ब्रज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 40 साल के अंदर पार्टी के पास सबसे अधिक कार्यकर्ता हैं। इस दौरान सुशील पोनियां, रामबहादुर चक, जितेन्द्र शर्मा, राजन सिंह, सुनील पाठक, विकास शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। शिकोहाबाद, सिरसांगज, जसराना में भी पदाधिकारियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।