विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: बाबा नीब करौरी की संपत्तियों पर विवाद, पोतियों ने नहीं दिया जवाब; प्रशासन अब भेजेगा रिमाइंडर

Published: Sun, 13 Sep 2026 06:00 AM (IST)

फिरोजाबाद के अकबरपुर में बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्तियों पर पारिवारिक विवाद गहरा गया है। पोतियों ने ट्रस्ट पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्तियों पर पारिवारिक विवाद।

  2. पोतियों ने ट्रस्ट पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया।

  3. जांच कमेटी अब सभी को रिमाइंडर भेजेगी।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली अकबरपुर में उनके पैतृक घर, मंदिर और डाक बंगलिया (डाक बंगला) पर स्वामित्व पर पारिवारिक विवाद छिड़ा है। बाबा की छह पोतियों (दूसरे पुत्र धर्मनारायण शर्मा की बेटियां) ने ट्रस्ट और संपत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप लगाकर शिकायत की थी।

डीएम ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। कमेटी ने पोतियों के साथ ही ट्रस्ट को पत्र जारी कर एक सप्ताह में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा था, लेकिन किसी ने भी जवाब नहीं दिया है। कमेटी अब सोमवार को फिर से सभी को रिमाइंडर भेजेगी। बाबा नीब करौरी के देश-विदेश में लाखों भक्त हैं।

इनमें एप्पल के संस्थापक स्टीव जाब्स, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री जूलिया राबर्ट्स भी शामिल हैं। हाल ही में बाबा के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। 24 अगस्त को अलग-अलग शहरों में परिवार के साथ रहने वालीं छह पोतियों में से एक भावना के पति मनोज रावत सभी के प्रतिनिधि के रूप में डीएम संतोष कुमार शर्मा से मिले थे।

पोतियों की तरफ से ट्रस्ट पर कब्जे की शिकायत की थी। कहा था कि पैतृक घर, मंदिर और डाक बंगलिया श्री ठाकुर हनुमान जी ट्रस्ट को दान नहीं की गई है। इसके बाद भी इनपर जबरन कब्जा किया जा रहा है। ट्रस्ट की अध्यक्ष बाबा की आगरा में रहने वाली इकलौती बेटी गिरिजा भटेले हैं। डीएम ने एडीएम न्यायिक अरविंद कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी।

एडीएम ने बताया कि शिकायत करने वालीं बाबा की सभी पोतियों और ट्रस्ट के सचिव संजय गुप्ता को उनके पते और वाट्सएप पर पत्र भेजकर एक सप्ताह में अपना पक्ष और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था, लेकिन किसी का जवाब नहीं आया है। इसलिए, सोमवार को फिर से रिमाइंडर भेजा जाएगा। शिकायतकर्ता मनोज रावत का कहना है कि उन्हें प्रशासन का कोई पत्र नहीं मिला है।

हालांकि वह कमेटी को सभी कागजात पहले ही दे चुके हैं। सोमवार को अधिकारियों से बात की जाएगी। मथुरा, दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम में रहती हैं पोतियां : बाबा नीब करौरी के दो बेटे थे। बड़े बेटे अनेक सिंह शर्मा के एक बेटा और एक बेटी है। छोटे बेटे धर्म नारायण शर्मा की छह बेटियां हैं। सुनीता और वंदना शर्मा मथुरा में, अर्चना शर्मा और रितु तिवारी दिल्ली में, भावना रावत मुंबई और रिचा रावत गुरुग्राम में परिवार के साथ रहती हैं।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस मशीन की बोगी में लगी भीषण आग, धमाके से एक घायल