विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस मशीन की बोगी में लगी भीषण आग, धमाके से एक घायल

Published: Sat, 12 Sep 2026 02:01 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2026 02:20 PM (IST)

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रेलवे माल गोदाम पर खड़ी ट्रैक मेंटेनेंस मशीन की एक बोगी में भीषण आग लग गई। ...और पढ़ें

HighLights

  1. शिकोहाबाद रेलवे माल गोदाम पर आग लगी।

  2. ट्रैक मेंटेनेंस मशीन की बोगी में आग।

  3. धमाके से एक युवक गंभीर रूप से घायल।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। Firozabad News: यूपी के शिकोहाबाद कस्बा में रेलवे माल गोदाम पर खड़ी ट्रैक मेंटेनेंस मशीन की एक बोगी में शनिवार दोपहर 1.15 बजे भीषण आग लग गई। जानकारी होने पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

इसी दौरान बोगी में धमाका हुआ और लोहे के उपकरण छिटककर दूर तक गिरे, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिलिंडर फटने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर फिरोजाबाद और सिरसागंज से भी फायर ब्रिगेड बुला ली गई हैं। आग बुझाने के प्रयास चल रहे हैं।

firozabad train small 01 (1)

बोगी से निकलता धुआं। जागरण

शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के निकट माल गोदाम की घटना

इस मशीन में इंजन के साथ कुल आठ ओगी लगी थीं। आग सबसे पीछे वाली बोगी में लगी है। मेटेनेंस विभाग के कई कर्मचारी भी इसमें रहते हैं। आग लगते ही कर्मचारी बाहर निकल आए। इंजन और अन्य बोगियों को अलग कर दिया गया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र नाथ पांडे और तहसीलदार कीर्ति चौधरी मौके पर पहुंच गई हैं। एंबुलेंस भी बुला ली गई है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।