विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एमएलसी चुनाव में भाजपा ने लगाया पूरा जोर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को फिरोजाबाद-मैनपुरी की जिम्मेदारी, वॉर रूम तैयार

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:10 PM (IST)

फिरोजाबाद में 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पर्यटन मंत्री ...और पढ़ें

एमएलसी चुनाव को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज, साथ में मेयर कामिनी राठौर (बाएं से तीसरी)), नगर विधायक मनीष असीजा (दाएं), महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर (दाएं से दूसरे) : जागरण

एमएलसी चुनाव को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज, साथ में मेयर कामिनी राठौर (बाएं से तीसरी)), नगर विधायक मनीष असीजा (दाएं), महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर (दाएं से दूसरे) : जागरण

HighLights

  1. एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को होगा मतदान।

  2. भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकी।

  3. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को फिरोजाबाद की जिम्मेदारी।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन (एमएलसी) चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही मेयर और विधायक से लेकर मंत्री तक को जिम्मेदारी दी गई है। पर्यटन मंत्री फिरोजाबाद के साथ मैनपुरी में भी मतदान पर नजर रखेंगे।
जिले में स्नातक मतदाताओं के लिए 22 और शिक्षक मतदाताओं के लिए 11 बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। इस दौरान भाजपा समर्थित सभी मतदाता बूथों पर पहुंचें। इसके लिए पार्टी का पूरा जोर है।

दोनों सीटें जीतने के लिए भाजपा ने लगाया पूरा जोर, वॉर रूम से होगी निगरानी

चुनाव के लिए जिले से लेकर विधानसभा क्षेत्र तक संयोजक और सहसंयोजक पहले से ही नियुक्त हैं। इनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भी यहां रहेंगे। उन्होंने मंगलवार को भी आर्य नगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने चुनाव तैयारियों, बूथ प्रबंधन, मतदाताओं से संपर्क तथा संगठनात्मक व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, मेयर कामिनी राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा, पूर्व जिलाअध्य, पार्षद, मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रभारी और संयोजकों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष भी 23 को जिले में रहेंगे

इसके साथ ही पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को भी फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यालय से मतदान पर निगरानी के लिए वार रूम बनाया गया है। संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही विधायक, मेयर और मंत्री को मतदान पर नजर रखने और समस्याओं को दूर कराने की जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गई है। वहीं सपा ने भी अपनी ओर से चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं।

यह भी पढ़ें- MLC Election 2026: भाजपा ने 12 जिलों में लगाई नेताओं की 'फौज', निर्दलीय भी दे रहे टक्कर

जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह का कहना है कि संगठन के साथ ही सांसद अक्षय यादव भी नजर बनाए हुए हैं। मतदान अभिकर्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है।

मंडलायुक्त ने बूथों पर देखीं व्यवस्थाएं

मंगलवार को मंडलायुक्त आगरा नगेंद्र प्रताप ने टूंडला और शिकोहाबाद क्षेत्र में एमएलसी चुनाव के लिए बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल एवं संबंधित एसडीएम साथ रहे। एडीएम ने बताया मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां 22 की सुबह कलक्ट्रेट से रवाना होंगीं और मतदान के बाद यहीं वापस आएंगी। बाद में सभी मतपेटिकाओं को सुरक्षा के साथ आगरा भेज दिया जाएगा।