MLC Election 2026: भाजपा ने 12 जिलों में लगाई नेताओं की 'फौज', निर्दलीय भी दे रहे टक्कर
भाजपा आगरा खंड स्नातक और शिक्षक चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर पूरी ताकत से लड़ रही है। ...और पढ़ें
-1792549793931_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
भाजपा एमएलसी चुनाव को 2027 विधानसभा का सेमीफाइनल मान रही
पार्टी ने 12 जिलों में 11,500 नेताओं को मैदान में उतारा
2.30 लाख मतदाताओं के लिए 20-20 के क्लस्टर बनाए गए
जागरण संवाददाता, आगरा। एमएलसी स्नातक और शिक्षक चुनाव को विधान सभा चुनाव 2027 के सेमी फाइनल के रूप में मानकर मैदान में उतरी भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। मजबूत संगठनात्मक ढांचे से विरोधियों को मात देने के लिए भाजपा ने 12 जिलों में नेताओं की 'फौज' लगा दी है। आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 2.30 हजार मतदाताओं से लगातार संपर्क के लिए 11.50 हजार नेताओं की ड्यूटी लगाई है।
20-20 मतदाओं का क्लस्टर बनाया गया है। एक नेता को एक क्लस्टर में संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है और इन्हें बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख मतदान केंद्र तक पहुंचाएंगे। आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12 जिले हैं। भाजपा ने एमएलसी शिक्षक के लिए हरि किशोर तिवारी और स्नातक में एमएलसी मानवेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है।
प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से ही पार्टी ने पूरी ताकत झोक दी है। मतदाताओं से संपर्क करने के लिए सबसे पहले पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्षों को लगाया गया। इसके बाद बड़े पदाधिकारियों ने उनके घर जाकर संपर्क किया। प्रत्याशियाें के साथ जनप्रतिनिधि भी लगातार मतदाताओं से संपर्क में हैं।
मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाएंगे बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख
एमएलसी चुनाव समन्वयक एमएलसी विजय शिवहरे ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी पूरी ताकत से लगे हैं। इसमें पन्ना प्रमुख से लेकर जिलाध्यक्ष और पार्टी के विधायक, सांसद और मंत्रियों को भी जिम्मेदारी दी गई हैं। शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के साथ ही प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के भी अलग-अलग स्थानों पर सम्मेलन किए गए हैं। एक-एक मतदाता से पार्टी के पदाधिकारी तीन से चार बार तक मिल चुके हैं।
20 मतदाओं का क्लस्टर बनाकर एक नेता को सौंपी जिम्मेदारी
अब मतदान वाले दिन उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी दे दी गई है। 20-20 मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्षों के साथ पार्टी के जनप्रतिनिधियों को भी दी है। इसमें वर्तमान जनप्रतिनिधियों के पूर्व जनप्रतिनिधि, ब्लाक प्रमुख,चेयमैन भी शामिल हैं। आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2.30 लाख मतदाता हैं। इन सभी के लिए 11.50 हजार नेता लगाए गए हैं।
निर्दलीय प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह भी दिखा रहे ताकत
निर्दलीय प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह भी आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में हैं। वे भी चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं।
मतदाताओं की स्थिति
- शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता- 50 हजार
- स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता- 1.80 लाख
- आगरा खंड निर्वाचन क्षेत्र में यह आते हैं ये जिले
आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद
