विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद से भागी विवाहिता की गुजरात में हत्या: 27 दिन बाद DNA टेस्ट से पहचान, आरोपी ट्रक चालक फरार

By Rajeev SharmaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 06 Oct 2026 12:17 PM (GMT+05:30)

फिरोजाबाद की एक विवाहिता, जो चार माह पहले ट्रक ड्राइवर के साथ भागी थी, की गुजरात के कच्छ में हत्या ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. फिरोजाबाद की विवाहिता की गुजरात के कच्छ में हत्या।

  2. 27 दिन बाद डीएनए टेस्ट से शव की पहचान हुई।

  3. आरोपी ट्रक चालक घटना के बाद से फरार है।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। चार माह पहले ट्रक ड्राइवर के साथ भागी विवाहिता की गुजरात के कच्छ में हत्या कर दी गई। चार दिन बाद पहचान होने पर पुलिस ने परिवार को बुलाकर डीएनए टेस्ट कराया। रिपोर्ट आने के बाद गुजरात पुलिस शव लेकर पहुंची। इसके बाद रविवार रात अंतिम संस्कार कराया गया।

चूड़ी कारखाना श्रमिक की पत्नी पूजा ट्रक चालक के साथ भाग गई थी। इसका मुकदमा शिकोहाबाद थाने में दर्ज कराया गया। सात सितंबर को कच्छ में महिला का शव एक खेत में पड़ा मिला था।

प्रेमी के साथ भागी विवाहिता की गुजरात में हत्या, 27 दिन बाद आया शव

गुजरात पुलिस ने 27 दिन तक शव फ्रीजर में रखकर पहचान कराने का प्रयास किया। महिला के शिकोहाबाद के होने की जानकारी मिलने पर गुजरात पुलिस ने यहां संपर्क किया। इसके बाद पति बच्चों के साथ कच्छ पहुंचा। पुलिस ने महिला के पति और उसके बच्चों का डीएनए टेस्ट कराया।

पति को बुलाकर गुजरात पुलिस ने कराया था डीएनए टेस्ट

डीएनए मिलान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पति को सौंप दिया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि आरोपित ड्राइवर विवाहिता के गांव का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार है। आरोपित की तलाश की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- आगरा BJP में सब कुछ ठीक नहीं... विधायक बाबूलाल ने उठाई सांसद की खतौनी जांचने की बात, CM तक पहुंची बात

यह भी पढ़ें- आगरा कलेक्ट्रेट की 500 करोड़ की भूमि निकली नजूल: प्रशासन को मिले 100 साल पुराने दस्तावेज, अगली सुनवाई 24 अक्टूबर