विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घरेलू गैस पर मंहगाई की मार, किचन के बजट पर पड़ेगा भार

By JagranEdited By:
Published: Wed, 12 Feb 2020 11:13 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 06:08 AM (IST)

उपभोक्ताओं को चुपके से लगा झटका 733.50 का सिलिंडर 878 रुपये का हुआ मंगलवार की रात 144.50 रुपये हुई बढ़ोतरी से हैरान रह गए लोग कहा समझ से परे सरकार

घरेलू गैस पर मंहगाई की मार, किचन के बजट पर पड़ेगा भार
घरेलू गैस पर मंहगाई की मार, किचन के बजट पर पड़ेगा भार

फीरोजाबाद, जासं, मिसेज शर्मा ने मंगलवार को गैस सिलेंडर बुक किया। इसी दिन पड़ोसन के यहां हॉकर सिलेंडर लेकर पहुंचा तो उसने 733.50 रुपये की रसीद दी। लेकिन बुधवार सुबह जब हॉकर मिसेज शर्मा के घर पर सिलिंडर लेकर पहुंचा तो उसने 878 रुपये की रसीद थमा दी। एक दिन में 144.50 रुपये ज्यादा की रसीद देखकर हैरान रह गई और हॉकर से खूब झिकझिक हुई। एजेंसी पर फोन किया तो बताया गया कि मंगलवार आधी रात से रेट बढ़ गए हैं।

दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद गैस की कीमतों में हुई अचानक बढोतरी से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार की रसोई का बजट बिगड़ेगा। मंगलवार की रात से प्रति सिलिडर पर 144.50 रुपये की बढ़ोतरी होने से हर कोई हैरान है। वैसे गैस की कीमतों की बढोतरी माह की एक तारीख को होती है, लेकिन इस बार माह के बीच में अचानक बढोतरी से लोग हैरान हैं।

सब्सिडी के लिए हजारों लगा रहे हैं चक्कर

वैसे तो कुकिंग गैस सिलिंडर पर सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में आती है, लेकिन इसके लिए उपभोक्ता भटकते रहते हैं। एजेंसी वाले कहते हैं कि बैंक में जाकर देखो वहीं बैंक वाले बताते हैं कि अभी नहीं आई है। गरीब मजदूरों को यह सबसे बड़ी परेशानी होती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।