विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Firozabad: पत्नी गई ब्यॉयफ्रेंड के साथ, पति पर लगा दहेज हत्या का केस, डेढ़ महीने बाद खुला राज तो दंग रह गए सभी

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 23 Jul 2023 03:23 PM (IST)

Firozabad News In Hindi पति पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज थी और पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी थी। इस मामले में पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी। प्रेमी के साथ मिली पत्नी। डेढ़ माह से थी लापता जालौन से हुई बरामद। पति और ससुरालीजन झेल रहे थे मुश्किलें। अब कल पुलिस महिला के बयान कोर्ट में दर्ज कराएंगी।

डेढ़ माह से थी लापता, जालौन से हुई बरामद - पति और ससुरालीजन झेल रहे थे मुश्किलें
डेढ़ माह से थी लापता, जालौन से हुई बरामद - पति और ससुरालीजन झेल रहे थे मुश्किलें

फिरोजाबाद, जागरण टीम। जिस पत्नी की दहेज हत्या के आरोप में पति मुश्किलें झेल रहा था वह जालौन में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया है। मामला गांव नंदपुर धातरी का है। सुनील कुमार की 16 वर्ष पूर्व मैनपुरी के भोगांव निवासी रीता से शादी हुई थी। वह जून के प्रथम सप्ताह में घर से गायब हो गई। पति ने 10 जून को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

ससुरालीजनों ने लगाया था हत्या का आरोप

25 जून को रीता के पिता ने पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को यमुना में प्रवाहित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस ने पति सहित अन्य ग्रामीणों से जानकारी की तो उन्होंने किसी व्यक्ति के साथ जाने की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने दोनों पहलु पर जांच शुरू कर दी।

सोमवार को महिला के बयान होंगे दर्ज

शुक्रवार को पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी लालता प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि प्रेमी गांव के पास ही ईंट भट्टा पर मजदूरी करता था। उसके पास ही सुनील के खेत हैं। इस दौरान सुनील और भट्टा मजदूर की दोस्ती हो गई। वह उसके घर से दूध लेने भी जाता था। इस बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। सोमवार को न्यायालय में महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।