Move to Jagran APP

लॉकडाउन डाउन-4: शहर में यथास्थिति, गांवों में बढ़ेगी सख्ती

सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है। जो लोग अनावश्यक रूप से बेबजह घूम रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही भी कराई जा रही है। सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है। जो लोग अनावश्यक रूप से बेबजह घूम रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही भी कराई जा रही है। सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है। जो लोग अनावश्यक रूप से बेबजह घूम रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही भी कराई जा रही है। सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है। जो लोग अनावश्यक रूप से बेबजह घूम रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही भी कराई जा रही है। सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है। जो लोग अनावश्यक रूप से बेबजह घूम रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही भी कराई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 May 2020 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 11:22 PM (IST)
लॉकडाउन डाउन-4: शहर में यथास्थिति, गांवों में बढ़ेगी सख्ती
लॉकडाउन डाउन-4: शहर में यथास्थिति, गांवों में बढ़ेगी सख्ती

जेएनएन, फीरोजाबाद: लॉकडाउन-4 में राहत की जगह सख्ती और बढ़ी नजर आई। हाईवे और चौराहों पर वाहनों के चालान काटने के साथ ही पहिए पंक्चर किए गए। शासन से कोई नए निर्देश न आने के कारण प्रशासन ने शहर में यथास्थिति कायम रखी है। वहीं मंडलायुक्त आगरा ने सोमवार की शाम समीक्षा के बाद गांवों में सतर्कता और सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए।

loksabha election banner

53 दिन से लॉकडाउन की बंदिशें झेल रहे लोगों को 18 मई से राहत मिलने की उम्मीद थी। लॉकडाउन-4 लागू करने के साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ राहतें भी दी हैं, लेकिन शासन से कोई गाइड लाइन जारी न होने के कारण जिले में अभी कोई छुट नहीं दी गई है। बल्कि शहर में जगह जगह लगे बैरियरों पर और अधिक सख्ती देखने को मिली। शहर के एंट्री प्वाइंट सुभाष तिराहा पर दोपहर को चिलचिलाती धूप में भी सघन चेकिग हो रही थी। हर वाहन चालक से पूछताछ की जा रही थी। इस कारण दोपहर पौने बजे करीब यहां वाहनों की कतार लगी नजर आई। जिनके पास वाहन पास नहीं थे। उनके चालान काटने के साथ ही पुलिसकर्मी टायर पंक्चर कर रहे थे। इस दौरान कोई अपनी मजबूरी बताता तो कोई सिफारिश करता।

शाम को मंडलायुक्त आगरा अनिल कुमार ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिग और निगरानी की जाए। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मंडलायुक्त ने होम क्वारंटाइन किए गए व्यक्तियों पर नियमों का उल्लंघन करने पर एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। होम क्वारंटाइन किए गए सभी लोगों को मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। बैठक में डीएम चंद्र विजय सिंह ने भी अधीनस्थों को सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। शिकोहाबाद में खुली दुकानें, बंद कराने दौड़े अधिकारी

शिकोहाबाद: लॉकडाउन का चौथा दौर सोमवार से शुरू हो गया। प्रशासन ने सोमवार को आवश्यक सामग्री के साथ ही किसानों से संबंधित सामान की दुकानों को ही खोलने के आदेश दिए थे, लेकिन कई लोगों ने कपड़े और गैर जरूरी सामानों की दुकानों को भी खोल लिया। इस कारण दुकानों पर भीड़ होने लगी। लोगों ने शारीरिक दूरी रखने का भी पालन नहीं किया। नगर के पक्का तालाब समेत कई जगह हार्डवेयर की दुकानें भी खोल ली गई थीं। जानकारी पाकर एसडीएम नरेन्द्र सिंह और तहसीलदार शहर में निकल आए। उन्होंने गैर जरूरी सभी दुकानें बंद करा दीं। एसडीएम ने बताया कि उनके बुलाने पर भी पुलिस देर से पहुंची। इस बारे में अधिकारियों को लिखा गया है। उन्होंने बताया की मेडिकल, डेयरी, खाद्य सामग्री की दुकानें, ऑटो पा‌र्ट्स, खाद- बीज की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी। जसराना में भी फिलहाल कोई छूट नहीं

जसराना: कस्बा में एक दिन बंदी और दूसरे दिन तीन घंटे के लिए आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अलावा सभी दुकाने बंद रहती है। केंद्र सरकार की गाइड लाइंस के मुताबिक कई तरह की राहत दी गई है, लेकिन उसका लाभ फिलहाल जसराना को नहीं मिला। एसडीएम कुमार चंद्र जवालिया ने बताया कि जिला रेड जोन में है और संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं, इसलिए यहां सतर्कता ज्यादा जरूरी है। संपूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। सीओ बल्देव सिंह ने बताया कि लॉक डॉउन 4 में नियम सख्त है जिसके निर्देश पुलिस को दे दिए गए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.