न्याय बंधु एप देगा कानून की जानकारी
न्याय बंधु एप देगा कानून की जानकारी
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 11:21 PM (IST)
फीरोजाबाद: अधिवक्ता, वादकारी एवं आम जनमानस को विधिक जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार ने न्याय बंधु एप शुरू किया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा कुमारी ने बताया कि इस एप से कमजोर वर्ग के लोगों को निश्शुल्क विधिक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह हिदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है। इसे एंड्रोइड फोन पर गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड किया जा सकता है। (वि)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें