फिरोजाबाद में हाईवे पर सामने आया सांड़, Jio के कर्मचारी की दुर्घटना में मौत; आगरा के थे रहने वाले
फिरोजाबाद में जियो के डिजिटल रिपेयरिंग स्पेशलिस्ट नवदीप वर्मा की हाईवे पर हुए एक हादसे में मौत हो गई। वह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। कार्यालय से घर जा रहे जियो इंटरनेट सेवाप्रदाता कंपनी के स्कूटी सवार कर्मचारी को हाईवे पर सांड़ को बचाते समय पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मी उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम निवासी 28 वर्षीय नवदीप वर्मा जियो में डिजिटल रिपेयरिंग स्पेशलिस्ट के पद पर फिरोजाबाद कार्यालय में तैनात थे। शनिवार शाम पांच बजे वह कार्यालय से घर वापस लौट रहे थे। हाईवे पर टूंडला के मोहम्मदाबाद पर निर्माणाधीन पुल के पास शनिवार शाम छह बजे स्कूटी के सामने अचानक सांड़ आ गया।
उसे बचाने के लिए उन्होंने स्कूटी को दूसरी ओर मोड़ा, तभी पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में नवदीप वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। वहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही साथी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि नवदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। इंस्पेक्टर टूंडला बैजनाथ सिंह ने बताया हादसे की सूचना स्वजन को दी दे गई है।