जागरण विमर्श: फिरोजाबाद के संपूर्ण विकास पर होगी विस्तृत चर्चा, उद्योग-स्वास्थ्य-कृषि और बुनियादी ढांचे पर सत्र
फिरोजाबाद में दैनिक जागरण विमर्श का आयोजन सोमवार को होगा, जिसमें जिले के संपूर्ण विकास पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। ...और पढ़ें

HighLights
फिरोजाबाद के संपूर्ण विकास पर दैनिक जागरण विमर्श का आयोजन।
गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि।
उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे पर विशेष सत्र होंगे।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। दैनिक जागरण विमर्श का आयोजन सोमवार को राजा का ताल स्थित होटल पैराडोर में होगा। इसमें जिले के संपूर्ण विकास पर विस्तार से चर्चा होगी। प्रबुद्धजन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सीधा संवाद कर खुलकर अपनी बात रख सकेंगे। जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे मेयर कामिनी राठौर और नगर विधायक मनीष असीजा संयुक्त रूप से करेंगे। वे सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को तो सामने रखेंगे ही, लोग भी उन्हें अपनी अपेक्षाएं बताएंगे। शहर की पहचान चूड़ी, कांच और हस्तशिल्प उद्योग से है।
महत्वपूर्ण होगा पहला सत्र
इसलिए पहला सत्र इसकी चुनौतियों और अवसर पर आधारित होगा। इसमें उपायुक्त उद्योग और गेल के अधिकारियों के साथ ही फिरोजाबाद ग्लास एक्सपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश बंसल टोनी, उत्तर प्रदेश ग्लास मैन्यूफैक्चरर्स सिंडिकेट के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, दि ग्लास इंडस्ट्रियल सिंडीकेट के निदेशक हनुमान प्रसाद सहित अन्य उद्यमी और निर्यातक शामिल होंगे।
जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री भी कार्यक्रम होंगे शामिल
दोपहर 12.30 बजे से दूसरा सत्र शहर के आधारभूत ढांचे पर केंद्रित होगा। इसमें कमियाें और समाधान पर डीएम संतोष शर्मा, सीडीओ शत्रोहन वैश्य और नगर आयुक्त प्रशांत नागर अपनी बात रखेंगे। दोपहर डेढ़ बजे से तीसरे सत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में अब तक के बदलाव और जनसहभागिता पर चर्चा होगा। इसमें मुख्य रूप से स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपीएस चौहान और सेवार्थ संस्थान के अध्यक्ष पीके झिंदल मुख्य रूप से शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में देश का पहला ग्लास म्यूजियम हो रहा तैयार, 47.47 करोड़ की लागत से पूरी होगी सालों पुरानी मांग
राजा का ताल स्थित होटल पैराडोर में जुटेंगे प्रबुद्धजन
दोपहर ढाई बजे से होने वाले सत्र में कृषि में नवाचार और रोजगार पर प्रगतिशील किसान चर्चा करेंगे। पांचवें और अंतिम सत्र में दोपहर तीन बजे जिले के प्रभारी मंत्री जिला के विकास में चुनौतियाें और उनके समाधान के बारे में बताएंगे। कार्यक्रम में महिला और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग, चिकित्सक, शिक्षक, किसान, खिलाड़ी भी आमंत्रित किए गए हैं।
