Move to Jagran APP

राम की बरात में रहीम के बंदे खिदमतगार

रविवार को लेबर कॉलोनी में भगवान राम की बरात निकाली गई। इस दौरान बरातियों के स्वागत के लिए रहीम के बंदे खिदमतगार बने। उन्होंने बरात में शामिल लोगों को न शीतल पेय पिलाया, बल्कि अन्य सेवा भी की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 11:17 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 11:17 PM (IST)
राम की बरात में रहीम के बंदे खिदमतगार
राम की बरात में रहीम के बंदे खिदमतगार

जासं, फीरोजाबाद: भगवान राम की बरात में रहीम के बंदे खिदमतगार बने। उन्होंने बरात में शामिल श्रद्धालुओं को न सिर्फ पानी पिलाया बल्कि प्राथमिक चिकित्सा भी उपलब्ध कराई। कौमी एकता की यह झलक लेबर कॉलोनी में रविवार रात देखने को मिली।

loksabha election banner

कॉलोनी में रामलीला का आयोजन हो रहा है। रविवार को राम बरात निकाली गई। मेला भी लगा। इसमें शहर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग आए। राम बरात मार्ग में मिल्लत-ए- इमदाद सोसाइटी का कैंप लगा था। इसमें बैठे मुस्लिम समाज के लोग श्रद्धालुओं को बुला बुलाकर उनकी प्यास बुझा रहे थे। कैंप में चिकित्सक और कई तरह की दवाएं भी मौजूद थीं। मुस्लिम समाज की इस सेवा की सभी ने प्रशंसा की। सोसाइटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शाम सात बजे से रात 12 बजे तक खिदमत में जुटे रहे। सीओ सदर ने किया उद्घाटन

सोसाइटी के कैंप का उद्घाटन सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल ने किया। थाना लाइनपार प्रभारी गीता ¨सह भी मौजूद रहीं। सोसाइटी अध्यक्ष सरबर हुसैन ने बताया कैंप में कुल 23 हजार 700 पानी के पाउच बांटे। 61 मरीज देखे गए। इनमें से 32 को दवा दी गई। एक व्यक्ति का हाथ भीड़ में गिरने के कारण टूट गया था। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। कैंप में ये रहे मौजूद

कैंप में पार्षद पति गुलशन, मुशीर खान, काजी अरशद अली, बल्लो भाई, डॉ. शमशुल हसन, विकार हुसैन, अच्छे खां, असलम भोला, फरीद अहमद, अहतशाम हुसैन और हैदर अली आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.