होली की मस्ती में डूबी सुहागनगरी, आज जमकर खिलेंगे रंग
फीरोजाबाद जासं। होली की मस्ती फिजां में घुल गई है। रंगों का महापर्व गुरुवार को है लेकिन रंग और गुलाल से लिपटे चेहरे बुधवार सुबह से ही नजर आने लगे। बच्चों और युवाओं में होली को लेकर खासा उत्साह है। सामूहिक होली खेलने की योजनाएं बनाई गई हैं। म्यूजिक सिस्टम बुक कर लिए गए हैं। इसे कहां लगाना है और कब इकट्ठा होना है यह सब तय हो चुका है। होली का धमाल दोपहर तक चलेगा।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: होली की मस्ती फिजां में घुल गई है। रंगों का महापर्व गुरुवार को है, लेकिन रंग और गुलाल से लिपटे चेहरे बुधवार सुबह से ही नजर आने लगे। बच्चों और युवाओं में होली को लेकर खासा उत्साह है। सामूहिक होली खेलने की योजनाएं बनाई गई हैं। म्यूजिक सिस्टम बुक कर लिए गए हैं। इसे कहां लगाना है और कब इकट्ठा होना है यह सब तय हो चुका है। होली का धमाल दोपहर तक चलेगा।
गुरुवार की सुबह होते ही सुहाग नगरी में रंग से सराबोर हो जाएगी। सूरज निकलने से पहले ही हुरियारों की टोलियां निकल आएंगी। पैर छूकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के साथ ही हम उम्र को गले लगकर शुभाकामना और रंगने का सिलसिला दोपहर बाद तक चलेगा। इसके लिए महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्गों ने अपने अपने तरीके से तैयारी की है। बच्चे पिचकारी और गुब्बारों से लैस हैं तो युवाओं में मास्क और कैप का क्रेज है। बुधवार को बाजार में इन सब चीजों की खूब बिक्री हुई। उत्साही युवाओं ने रंग, अबीर के साथ अन्य चमकीली वस्तुएं भी खरीदीं।
बाजार में 200 रुपये किलो तक का गुलाल बिका। इसमें चमक के साथ खुशबू भी है। केसरिया, नीले, हरे और लाल रंग का खुला गुलाल भी बिका। बुधवार को कारखानों, चूड़ी के गोदामों और निजी कंपनियों के कार्यालयों में होली हुई। यहां जमकर रंग और गुलाल उड़ा। बुधवार को मिठाई और ठंडाई की बिक्री भी खूब ह़ुई। सोशल मीडिया पर छाई होली:
होली का खुमार सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। युवाओं ने वाट्सएप और फेसबुक पर होली खुलते हुए फोटो और लाइव वीडिया पोस्ट किए। वहीं शुभकामना और बधाई संदेश चलते रहे। गुझिया, रंग, पिचकारी और होली के गीत भेजे गए।
------