विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद के 50 घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, एक ही परिवार के 4 बच्चे झुलसे

Published: Sun, 20 Sep 2026 03:10 PM (IST)

Firozabad News: शांतिनगर में हाईटेंशन लाइन के घरेलू लाइन से छूने पर 50 घरों में करंट दौड़ा, जिससे नारायण सिंह ...और पढ़ें

Firozabad News: अस्पताल में स्वजन।

Firozabad News: अस्पताल में स्वजन।

HighLights

  1. फिरोजाबाद में हाईटेंशन लाइन से 50 घरों में दौड़ा करंट।

  2. नारायण सिंह के घर में आग लगी, विद्युत उपकरण जले।

  3. एक ही परिवार के चार बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। Firozabad News: थाना रसूलपुर क्षेत्र के शांतिनगर में रविवार दोपहर 12:30 बजे हाईटेंशन लाइन का तार घरेलू विद्युत लाइन से टच होने के कारण तेज धमाके के साथ 50 घरों में करंट दौड़ गया। अचानक वोल्टेज बढ़ने से नारायण सिंह के घर के मीटर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को चपेट में ले लिया।

करंट की चपेट में आने से छत पर मौजूद नारायण सिंह की बेटी संजना, नीतू, राजन समेत एक ही परिवार के चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घर में रखे विद्युत उपकरण भी फुंक गए। इसके साथ ही पीछे बने महेश के मकान का लिंटर चटक गया और मीटर जल गया। इसके साथ ही टीवी सहित अन्य उपकरण फुंक गए। इससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

चारों बच्चों को सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया भर्ती

बिजली विभाग कारणों की जांच कर रहा है। चारों बच्चों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बिजली विभाग से हादसे के कारण की जानकारी मांगी गई है। मोहल्ले में मकान 32000 केवी लाइन के नीचे बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण की बड़ी सौगात: 117 हेक्टेयर में बनेगी छाता टाउनशिप, 93 नए गांव होंगे शामिल

यह भी पढ़ें- सपा-लोकदल मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव 2027, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया 35 सीटों पर दावा