Move to Jagran APP

होली आई रे कन्हाई, होली आई रे.. झूमी महिलाएं

फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। फीरोजाबाद क्लब में आयोजित माथुर वैश्य महिला मंडल और माथुर वैश्य इंटरनेशनल महिला क्लब के होली मिलन समारोह में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। फूलों की होली के साथ परंपरागत गीतों पर महिलाएं झूमीं। कार्यक्रम के दौरान आधा दर्जन से अधिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 10:57 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 10:57 PM (IST)
होली आई रे कन्हाई, होली आई रे.. झूमी महिलाएं
होली आई रे कन्हाई, होली आई रे.. झूमी महिलाएं

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: फीरोजाबाद क्लब में आयोजित माथुर वैश्य महिला मंडल और माथुर वैश्य इंटरनेशनल महिला क्लब के होली मिलन समारोह में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। फूलों की होली के साथ परंपरागत गीतों पर महिलाएं झूमीं। कार्यक्रम के दौरान आधा दर्जन से अधिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए।

loksabha election banner

केंद्रीय माथुर वैश्य महिला अध्यक्ष अर्चना सतेंद्र, मेयर नूतन राठौर और रीता मनीष अलंकार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हम होली मिलन समारोह कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रख सकते हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी सौहार्द बढ़ता है। उसके बाद महिलाओं ने फूलों की होली खेली। इस दौरान होली आई रे, कन्हाई होली आई रे. होली खेले रघुवीर अवध में जैसे गीतों पर जमकर झूमीं। कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें 20 महिलाओं ने भाग लिया। क्षमा पारोलिया प्रथम, साक्षी वरुण गुप्ता द्वितीय, अंकिता पंकज गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में रुपाली गुप्ता व मोनिका गुप्ता प्रथम, नीना गुप्ता व ममता गुप्ता द्वितीय, एकता गुप्ता व क्षमा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।

फैंसी प्रतियोगिता में ऊषा पारोलिया गुप्ता प्रथम, सोनिया राजीव गुप्ता द्वितीय, सारिका प्रशांत गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। मिसेज माथुर वैश्य प्रतियोगिता में प्रथम वर्षा गुप्ता, शालिनी गुप्ता द्वितीय और क्षमा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं निशा गुप्ता को वेस्ट आइज, मोनिका को वेस्ट पोशाक, ममता गुप्ता को वेस्ट कैटवॉक पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में विनोद रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, नीता मुकेश गुप्ता, सुनीता राकेश गुप्ता, बबीता शंकर गुप्ता, अलका राजीव गुप्ता, मीना अजय जौहरी, सुमन मुकेश, डॉ. मधुरिमा गुप्ता, मंजू सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.