आंगनबाड़ी केंद्र में बंद किए गोवंश, पुलिस ने निकाले
शिकोहाबाद, संवाद सहयोगी। फसलों में नुकसान करने से आजिज आ चुके किसानों ने गांव निजामपुर गढ़ूमा के आंगनबाड़ी केंद्र में गोवंश बंद कर दिए। सूचना पर पुलिस पहुंची और समझा बुझाकर उन्हें निकलवाया। किसानों का कहना था कि गोवंश फसलें बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन शासन और प्रशासन कुछ व्यवस्था नहीं कर रहा। व्यवस्था न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
शिकोहाबाद, संवाद सहयोगी। फसलों में नुकसान करने से आजिज आ चुके किसानों ने गांव निजामपुर गढूमा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में दो दर्जन से अधिक गोवंश भर दिए। पुलिस ने किसानों को समझाकर गोवंश बाहर निकलवाए। किसानों ने शासन और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
सैकड़ों की संख्या में शहर से लेकर गांवों तक गोवंश घूमते नजर आते हैं। हालात यह हैं, कि दिन-रात रखवाली करने के बाद भी गोवंश फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे परेशान किसान आए दिन स्कूल, कॉलेज, अस्पताल परिसर में गोवंश भर रहे हैं। दिन-प्रतिदिन हालात बदतर होते जा रहे हैं। गुरुवार की सुबह निजामपुर गढूमा के किसानों ने लगभग दो दर्जन से अधिक गोवंश आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में बंद कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसानों को समझाया। उसके बाद गोवंश केंद्र से बाहर निकाले। किसानों का कहना था कि सरकार और प्रशासन आवारा घूम रहे गोवंशों की उचित व्यवस्था नहीं कर रहा है। इससे फसलें नष्ट हो रही है। अगर यही हालात रहे तो परिवार के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। अगर जल्द ही व्यवस्था नहीं की गई तो किसान आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएगा।