विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पांच साल पुरानी दोस्ती में आया नया मोड़, अब आपस में शादी की जिद पर अड़ीं युवतियां

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 16 Nov 2026 05:30 PM (IST)

शिकोहाबाद में पांच साल की दोस्ती के बाद दो युवतियां आपस में शादी करने पर अड़ी हैं, जबकि उनके स्वजन ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. युवतियां आपस में शादी करने की जिद पर अड़ीं।

  2. स्वजन विरोध कर रहे, मामला थाने पहुंचा।

संवाद सूत्र, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पांच वर्ष की दोस्ती उस वक्त अनोखा मोड़ ले आई, जब दो युवतियों ने आपस में शादी कर जीवन बिताने का फैसला कर लिया। स्वजन द्वारा शादी तय किए जाने के बाद दोनों युवतियों ने बगावत शुरू कर दी है। पुलिस और परिवार के लोग उन्हें समझाने में जुटे हैं, लेकिन वह अपना फैसला नहीं बदल रही हैं।

सोमवार सुबह बातचीत के दौरान दोनों युवतियों के स्वजन थाने के बाहर ही भिड़ गए। एक मोहल्ले की रहने वाली दो युवतियां पिछले पांच साल से एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। घर आमने-सामने होने के कारण दोनों का उठना-बैठना और साथ खाना-पीना आम बात थी। दोस्ती धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गई।

इनमें से एक युवती ने जिद ठान ली है कि वह अपनी सहेली को अपने घर में ही रखेगी और दोनों पति-पत्नी की तरह जीवन बिताएंगी। स्वजन को जब इस रिश्ते की भनक लगी, तो उन्होंने घर में कलह शुरू कर दिया। हरकतों से परेशान होकर एक युवती स्वजन ने उसकी शादी दूसरी जगह तय करने के लिए रिश्ता देखना शुरू कर दिया, जिसका दोनों युवतियां खुलकर विरोध कर रही हैं।

रविवार की रात एक युवती अपनी प्रेमिका के घर जाकर सो गई, जिससे सुबह विवाद और गहरा गया। सोमवार सुबह मामला थाने तक पहुंचा। यहां दोनों के स्वजन आपस में बेटियों को समझाते रहे। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों भी युवतियों को समझाया, लेकिन उन्होंने अपनी जिद नहीं छोड़ी।

बातचीत के दौरान दोनों युवतियों के स्वजन थाने के बाहर आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे के परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी दे डाली। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि दोनों युवतियों और उनके स्वजन से बात की जा रही है। वहीं युवतियों को भी समझाया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।