विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कीर्ति के लिए 300M की दूरी जानलेवा बनी: टूटती सांसों की डोर को नहीं मिली एंबुलेंस, फिरोजाबाद में स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

Published: Tue, 07 Jul 2026 10:34 AM (IST)

फिरोजाबाद में डायलिसिस के दौरान 20 वर्षीय युवती की हालत बिगड़ने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। एंबुलेंस स्टाफ ...और पढ़ें

सरकारी मेडिकल कालेज के डायलिसिस यूनिट में सोमवार को तबियत बिगड़ने पर युवती को स्ट्रेचर से सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाते स्वजन : वीडियो ग्रैब

सरकारी मेडिकल कालेज के डायलिसिस यूनिट में सोमवार को तबियत बिगड़ने पर युवती को स्ट्रेचर से सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाते स्वजन : वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. डायलिसिस के दौरान युवती की अचानक तबीयत बिगड़ी।

  2. एंबुलेंस स्टाफ ने मरीज को ले जाने से मना किया।

  3. स्ट्रेचर पर ले जाते समय रास्ते में मरीज की मौत।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। डायलिसिस के दौरान युवती की अचानक तबीयत बिगड़ी और सांसें अटकने लगीं। आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। गेट पर खड़ी एंबुलेंस स्टाफ ने मरीज को ले जाने से इनकार कर दिया। बेबस स्वजन उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर लेकर भागे, लेकिन ट्रामा सेंटर पहुंचने तक सांसें थम गईं।

तीन सौ मीटर की दूरी जानलेवा साबित हुई। बेबस स्वजन शव लेकर घर चले गए। सीएमएस ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

डेढ़ साल पहले हुई थी किडनी खराब

मान सिंह की 20 वर्षीय बेटी कीर्ति की डेढ़ वर्ष पहले किडनी खराब हो गई थी। छह माह से सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में उनकी नियमित रूप से डायलिसिस हो रही थी। सोमवार सुबह 11 बजे स्वजन उन्हें डायलिसिस कक्ष में लेकर पहुंचे।

डायलिसिस के दौरान बढ़ गया था रक्तचाप

डायलिलिस के दौरान कीर्ति का अचानक रक्तचाप बढ़ गया और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। चिकित्सक ने सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाने को कहा।

यह भी पढ़ें- आगरा में कातिल पत्नी का कबूलनामा: बोली- छोड़ देती तो जेल से भी बदतर होती जिंदगी, 16 साल से सह रही थी पति की पिटाई

स्वजन का आरोप है कि सेंटर के गेट पर खड़ी एबुलेंस के स्टाफ से मदद मांगी तो यह कह दिया कि जब तक अधिकारी का फोन नहीं आएगा, वे मरीज को नहीं ले जाएंगे। इसके बाद स्वजन कीर्ति को स्ट्रेचर पर लेकर भागे। ट्रामा सेंटर में पहुंचने पर चिकित्सक ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- आगरा में पति को मारकर बाथरूम में गाड़ा: बैंक स्टेटमेंट और भाई की 'जासूसी' काम आई, 45 दिन बाद पकड़ी कातिल पत्नी रूबी

सीएमएस डॉ. नवीन जैन का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।