Move to Jagran APP

दक्षिणांचल के दस फीडर पर 89 फीसद तक चोरी हो रही बिजली

सर्वाधिक चोरी करने वाले फीडर में तीन फीरोजाबाद के टाप-10 में कानपुर आगरा झांसी के फीडर भी शामिल।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 06:04 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 06:04 AM (IST)
दक्षिणांचल के दस फीडर पर 89 फीसद तक चोरी हो रही बिजली
दक्षिणांचल के दस फीडर पर 89 फीसद तक चोरी हो रही बिजली

विमल कुलश्रेष्ठ, फीरोजाबाद: उप्र पावर कारपोरेशन द्वारा दक्षिणांचल के अंतर्गत टाप-10 ऐसे फीडरों का चयन किया गया है, जहां हर महीने 82 फीसद से अधिक बिजली चोरी हो जाती है। इसमें फीरोजाबाद के भी तीन फीडर शामिल हैं। टाप-10 हाई लाइन लास फीडरों की सूची जारी होने से विभागीय अधिकारियों में खलबली मची हुई है।

loksabha election banner

सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए नए बिजलीघरों की स्थापना के साथ ट्रांसफारमरों की क्षमता वृद्धि कराई गई है। शासन स्तर पर बिजली चोरी की भी निरंतर समीक्षा हो रही है, जिसमें बिजली चोरी के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। दक्षिणांचल में कई जिले ऐसे हैं, जहां फीडरों पर आने वाली 80 फीसद से अधिक बिजली हर माह चोरी हो रही है, जिससे सरकार को हर माह करोड़ों के राजस्व की हानि हो रही है।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि. द्वारा हाल ही में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत ऐसे टाप-10 हाई लाइन लास फीडर चयनित किए गए हैं, जहां सर्वाधिक बिजली चोरी हो रही है। इनमें फीरोजाबाद में रसूलपुर का बजरंग वाटिका, रामनगर का नालबंद फीडर और टूंडला का मोहम्मदाबाद फीडर भी शामिल है। कारपोरेशन के निदेशक वाणिज्य एके श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे फीडरों पर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफारमर वार एनर्जी आडिट कराकर हर हाल में लाइन लास दस फीसद से नीचे लाने के आदेश दिए हैं।

------

यह हैं लाइन लास वाले टाप-10 फीडर

जोन ---- सर्किल ----- सबस्टेशन ---- फीडर--- एटी एंड सी लास (फीसद में)

झांसी ---- उरई --- कोंच नाका उरई -- लक्ष्मी माता मंदिर - 89

आगरा --- फीरोजाबाद --- रसूलपुर --- बजरंग वाटिका --- 88

आगरा --- मैनपुरी ---- ग्रामीण --- नगला जुला --- 84

कानपुर --- इटावा ---- कालीवहन ---- शाहग्रान ---- 83

आगरा ---- फीरोजाबाद --- राम नगर --- नालबंद --- 82

बांदा ---- बांदा ---- चिल्ला रोड --- कनवारा ---- 82

आगरा ---- फीरोजाबाद --- टूंडला --- मोहम्मदाबाद --- 82

कानपुर ---- इटावा ----- रामलीला ---- तहसील ---- 82

अलीगढ ---- कासगंज ---- सुजावलपुर ---- सहावर रोड फीडर --- 82

कानपुर ---- कन्नौज ---- मकरंद नगर ---- नगरकोट --- 82 - जिले के तीन फीडरों पर लाइन लास कम करने के लिए आडिट कराने के साथ डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स ठीक कराए जाएंगे। गुप्त रूप से चेकिग कराकर कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों पर एफआइआर दर्ज कराएंगे।

-एके पांडेय, एक्सईएन शहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.