Move to Jagran APP

शहर से गांव तक चला सैनिटाइजेशन अभियान

रविवार को भी दौड़ते रहे अधिकारी थर्मल स्क्रीनिग कराई गांवों में हो रही निगरानी समितियों की बैठक।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 06:33 AM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 06:33 AM (IST)
शहर से गांव तक चला सैनिटाइजेशन अभियान
शहर से गांव तक चला सैनिटाइजेशन अभियान

फोटो-13, 14

loksabha election banner

-रविवार को भी दौड़ते रहे अधिकारी, थर्मल स्क्रीनिग कराई

-गांवों में हो रही निगरानी समितियों की बैठक, बनाई रणनीति

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: कोरोना को हराने के लिए जिले में सफाई और सैनिटाइजेशन से करारा हमला हो रहा है। रविवार को भी शहर से गांव तक विशेष अभियान चलाए गए। इनमें कोई लापरवाही न हो इसके लिए अधिकारी भी दौड़ लगाते रहे।

नगर निगम द्वारा रविवार को घंटाघर से सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया गया। कर्मचारियों ने टैंकर, पेट्रोल व बैटरी चलित मशीनों से बजरिया, दक्षिण थाना, लोहा मंडी, चंद्रवार गेट, रामनगर सब्जी मंडी से स्वर्गाश्रम तक विशेष अभियान चलाया। इसके बाद शहर के मुख्य मार्ग, सार्वनजिक स्थल, कंटेनमेंट एरिया को सैनिटाइज कराया गया। अभियान में जेडएसओ दलवीर सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर अरविंद भारती, महेश कुमार, दिनेश पाल सिंह शामिल रहे।

वार्ड 48 लेबर कालोनी में निगरानी समिति अध्यक्ष एवं पार्षद गुड़िया गुलशन खान की अध्यक्षता में रामलीला मैदान में कर्मचारियों की टीम से सफाई कराई गई। इसके बाद संतोषी माता मंदिर के आसपास सैनिटाइजेशन कर कैंप लगाया गया। इसमें स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की थर्मल स्क्रीनिग कराई गई। सफाई नायक विनोद कुमार, समिति सदस्य पंकज भारद्वाज, सलीम खान एडवोकेट, मधुरिमा वशिष्ठ और नोडल अधिकारी अमित कुमार उपस्थित रहे। - डीपीआरओ ने किया सैनिटाइज अभियान का निरीक्षण: जसराना के गांव बिलासपुर, बड़ागांव और मलिकपुर में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान का डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई के बाद इकट्ठा हुए कूड़े का निस्तारण कराया। एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया। -ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान भी रहे सक्रिय: नारखी के गांव नगला जंजारी और खुशालपुर में प्रधान अशोक कुमार ने सफाई के बाद गलियों में सैनिटाइजेशन कराया। ग्राम पंचायत दौंकेली और नगला भाव सिंह में निगरानी समितियों की बैठक हुई। इसमें गांवों को कोरोना से मुक्त रखने पर चर्चा हुई। दौंकेली में प्रधान मिथिलेश देवी, पूर्व प्रधान रामवीर सिंह, सोनू, लता और नगला भाव सिंह में एडीओ पंचायत राकेश बाबू उपस्थित रहे। संचालन पंचायत सचिव हरेंद्र पाल सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.