Move to Jagran APP

सफाई कर्मियों ने सड़क पर किया अ‌र्द्धनग्न प्रदर्शन

फीरोजाबाद जासं हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल शुरू कर दी। सुबह से दर्जनों कर्मचारी नगर निगम में डेरा डाले रहे। दिनभर हंगामा और नारेबाजी करते रहे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 06:02 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 06:02 AM (IST)
सफाई कर्मियों ने सड़क पर किया अ‌र्द्धनग्न प्रदर्शन
सफाई कर्मियों ने सड़क पर किया अ‌र्द्धनग्न प्रदर्शन

फीरोजाबाद, जासं: हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल शुरू कर दी। सुबह से दर्जनों कर्मचारी नगर निगम में डेरा डाले रहे। दिनभर हंगामा और नारेबाजी करते रहे।

loksabha election banner

सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष विनय वाल्मीकि के नेतृत्व में सुबह आठ बजे दर्जनों कर्मचारी नगर निगम पहुंचे। वह कार्यालयों में तालाबंदी कर धरने पर बैठे गए। आक्रोशित कर्मचारी हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। 11 बजे कर्मचारियों ने अ‌र्द्धनग्न होकर नगर निगम के गेट पर सीएम का पुतला दहन कर सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। कर्मचारियों के आंदोलन के चलते थाना उत्तर, दक्षिण व रसूलपुर का फोर्स मौके पर पहुंच गया। उन्होंने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद कर्मचारी दिनभर नगर निगम में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहे। पूर्व सभासद मुकेश वाल्मीकि ने कहा कि हाथरस प्रशासन ने घटना के साक्ष्य मिटाने का काम किया है। हाथरस के डीएम व एसपी को तत्काल निलंबित किया जाए। दोषियों को फांसी की सजा हो तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ की सहायता दी जाए। मौके पर विकास वर्धन, अनुराग चौहान, विनय चौहान, ब्रजमोहन, गुलाब सिंह, राजू वाल्मीकि, योगेश वाल्मीकि, महेंद्र सिंह, राधेश्याम वाल्मीकि, सुरेशचंद्र, कुमार पाल सिंह, राधेश्याम, सुरेशचंद्र आदि मौजूद रहे।

पार्षदों ने भी किया आंदोलन का समर्थन

हाथरस कांड को लेकर आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों का पार्षद देशदीपक यादव, शाहिद अंसारी, हेतसिंह शंखवार, हरिओम गुप्ता, सुबोध दिवाकर, अवधेश वाल्मीकि ने समर्थन किया।

सड़क पर उतरी महिलाएं

हाथरस कांड को लेकर मायापुरी से काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न मार्गो से होते हुए दोपहर में नगर निगम पहुंची और हंगामा किया। हालांकि पुलिस के समझाने पर महिलाएं नारेबाजी करते हुए लौट गई।

वर्कशॉप से नहीं निकले वाहन, सड़कों पर लगे गंदगी के ढेर

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते दिनभर वर्कशॉप से सफाई वाहन बाहर नहीं आ सके। इसके चलते जैन मंदिर, सुभाष तिराहा, आगरा गेट, गांधी पार्क, सदर बाजार, घंटाघर, नालबंद, रसूलपुर सहित पूरे शहर में सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.