Move to Jagran APP

सीएए की पदयात्रा में खूब लहराया तिरंगा, हुई पुष्प वर्षा

-कैबिनेट मंत्री संगठन मंत्री सासंद मेयर विधायक हुए शामिल -नसीहत के बाद भी कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 11:16 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 06:07 AM (IST)
सीएए की पदयात्रा में खूब लहराया तिरंगा, हुई पुष्प वर्षा

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: पीडी जैन कॉलेज में सभा के बाद सीएए के समर्थन में भाजपा ने शहर में पदयात्रा भी निकाली। इसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नसीहत के बाद भी तिरंगा हाथ में थामे उत्साही कार्यकर्ताओं ने भारत माता और जय श्रीराम के नारे लगाए। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के चौकस इंतजाम रहे।

loksabha election banner

पदयात्रा की अगुवाई भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने की। पीडी जैन कॉलेज से कोटला रोड पर आकर यात्रा डाकखाना चौराहा पहुंची। यहां से बर्फखाना चौराहा, क्लब चौराहा से सर्विसलेन होते हुए कोटला चुंगी चौराहा और यहां से वापस पीडी जैन कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। सुनील बंसल के साथ मेयर नूतन राठौर आगे चल रही थीं, जबकि जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, मोती सिंह के साथ सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, नगर विधायक मनीष असीजा और पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र एवं अन्य वरिष्ठ नेता थे। पदयात्रा का एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। विभाग प्रचारक द्वारा शुरूआत में ही पदयात्रा के दौरान नारे न लगाने की नसीहत दी गई थी। इसके बाद भी उत्साहित कार्यकर्ता नहीं माने। पूरे रास्ते भारत माता और जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा और सीएए के समर्थन में लिखे संदेश की तख्तियां लेकर चल रहे थे। -बैरियर लगाकर रोका ट्रैफिक:

पदयात्रा के दौरान चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, एसपी प्रबल प्रताप सिंह यात्रा के आरंभ स्थल पर खुद मौजूद थे। रास्ते में डाकखाना, बर्फखाना, क्लब चौराहा और कोटला चुंगी पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक को रोका गया। सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज और एसडीएम सदर राजेश वर्मा मौजूद रहे। कई जगह लंबा जाम लग गया। घुसपैठियों के तीन दलाल ..

सभा में भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस, सपा के साथ आप पर भी तंज कसा। उन्होंने सोनिया, अखिलेश और केजरीवाल को घुसपैठियों का दलाल बताया। -सीएए पर अनुष्का समेत इन्होंने रखे विचार:

सभा में सीएए पर गूगल गर्ल अनुष्का पथरिया, ब्रजेश यादव, डॉ. उग्रसेन पांडे, प्रभाष्कर राय, डॉ. उमाशंकर गुप्ता, प्रदुम्न जैन, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, आनंदपाल तोमर आदि ने संबोधित किया। सभी कहा कि सीएए मुसलमान भाइयों के खिलाफ नहीं है। इससे किसी की नागरिकता छीनी नहीं जाएगी। ये रहे मौजूद:

सभा और पदयात्रा में भाजयुमो ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, आरएसएस के रामलखन यादव, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, मोहनदेव शंखवार, सुनील टंडन, वृंदावन लाल गुप्ता, महामंत्री राधेश्याम यादव, अविनाश भोले, रामकैलाश यादव, सिरसागंज नपा अध्यक्ष सोनी शिवहरे, जसराना नपं अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी, दलवीर सिंह तोमर आदि भी शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.