सुलेख प्रतियोगिता में शामिल हुए बंदी
फीरोजाबादजागरण संवाददाता। रविवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर रविवार को जिला कारागार में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दो सौ से अधिक बंदियों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। रविवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर रविवार को जिला कारागार में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दो सौ से अधिक बंदियों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
जिला जेल में बंदियों को साक्षर करने के साथ ही उनकी उच्च शिक्षा के इंतजाम भी मौजूद हैं। रविवार को प्रतियोगिता हुई तो इसमें 15 बंदी महिला वर्ग में, 175 पुरुष तथा 21 किशोर वर्ग के बंदी शामिल हुए। निर्णायकों ने महिला वर्ग से मीरा देवी पत्नी श्रीपाल, किशोर वर्ग से छोटू पुत्र लाल सिंह एवं पुरुष वर्ग से विनोद पुत्र कल्याण सिंह को प्रथम स्थान दिया। कार्यक्रम में प्रश्न मंच समिति के अध्यक्ष मं•ार उल वासै एवं किड्स कॉर्नर स्कूल के निदेशक डॉ. मयंक भटनागर ने बंदियों को साक्षरता का महत्व बताया। जेल अधीक्षक मो. अकरम खान ने कहा शिक्षा ग्रहण करने का मेहनत तो करनी पड़ती है, लेकिन उसका फल मीठा होता है। कल्पना राजौरिया, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. शमीम अहमद, मयंक गोयल, शिल्पा अग्रवाल, स्वाती चौहान, कल्पना गोयल, डॉ. उमाशंकर गुप्ता ने भी विचार रखे। संचालन असलम उर्फ भोला ने किया। जेलर लाल प्रताप सिंह, उप जेलर करुणेश कुमारी, संदीप भास्कर आदि मौजूद रहे।