जुमे की नमाज में मांगी अमन- चैन की दुआ
फीरोजाबादजागरण संवाददाता। रमजान के पहले जुमे की नमाज ईदगाह और जामा मस्जिद समेत शहर की कई मस्जिदों में अदा कराई गई। इस दौरान धूप और गर्मी की परवाह किए बिना नमाजियों की भीड़ उमड़ी। सभी ने देश में अमन चैन और रोजा कुबूल होने की दुआ मांगी।
फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। रमजान के पहले जुमे की नमाज ईदगाह और जामा मस्जिद समेत शहर की कई मस्जिदों में अदा कराई गई। इस दौरान धूप और गर्मी की परवाह किए बिना नमाजियों की भीड़ उमड़ी। सभी ने देश में अमन, चैन और रोजा कुबूल होने की दुआ मांगी।
जुमे की नमाज सबसे पहले मदीना कॉलोनी स्थित मस्जिद ए आयशा में आदम मुस्तफा ने अदा कराई। इसके बाद जामा मस्जिद दोपहर डेढ़ बजे से नमाज हुई। इससे पहले शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा ने तकरीर पढ़ी। उन्होंने रमजान के महीने और रोजा का महत्व बताते हुए सभी बुराईयों से दूर रहने के लिए कहा। अब्दुल अलीम शम्सी ने नमाज अदा कराई। यहां काफी संख्या में नमाजी एकत्र हुए। ईदगाह में पौने दो बजे से मौलाना अब्दुल कलाम ने जुमे की विशेष नमाज अदा कराई। तेज धूप और गर्मी होने के बाद भी जुमे की नमाज को लेकर रोजेदारों में काफी उत्साह रहा। हालांकि इस दौरान बिजली की कटौती होने से थोड़ी परेशानी हुई।
शहरकाजी सैय्यद शाहनियाज अली ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गांधी पार्क फीडर से ठीक पौने दो बजे लाइट काट दी गई। जिससे जामा मस्जिद और इमामबाड़ा सहित कई मस्जिदों में बिजली की आपूर्ति ठप रही। फीडर पर फोन से संपर्क किया गया तो बताया गया कि ठेकेदार के कहने पर खंभा बदलने के लिए आधा घंटे का शट डाउन लिया गया है, लेकिन लाइट शाम चार बजे तक नहीं आई थी।