विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली का रॉकेट पेट में घुसा, फिरोजाबाद के युवक की वड़ोदरा में मौत; परिवार हैरान

By Rajeev Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 09 Nov 2026 08:45 PM (GMT+05:30)

वडोदरा में दीपावली पर पटाखे चलाते समय एक फिरोजाबाद निवासी युवक की रॉकेट पेट में घुसने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सूत्र, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। वडोदरा में मजदूरी करने गए युवक की रविवार रात मृत्यु हो गई। साथियों ने घर पर इसकी सूचना देते हुए बताया कि दीपावली पर पटाखे चलाते समय राकेट पेट में घुस जाने से उसकी मृत्यु हुई है। उनके इस तर्क से स्वजन हैरान हैं। वह घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। सच्चाई जाने और शव लाने के लिए वह वडोदरा के लिए रवाना हो गए हैं।

गांव आमरी निवासी 20 वर्षीय रोहित गुजरात के वडोदरा स्थित प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। दीपावली पर घर न आने के कारण उन्होंने साथियों के साथ वहीं त्योहार मनाया। पिता रामनरेश के अनुसार साथियों ने फोन पर बताया कि रविवार रात नौ बजे रोहित पटाखे चला रहे थे। तभी एक राकेट मिस हो गया, जब वह देखने के लिए नजदीक गए तो वह चल गया और सीधे रोहित के पेट में जा घुसा।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने से त्योहार मना रहे परिवार में चीख पुकार मच गई। स्वजन सब कुछ छोड़ वडोदरा के लिए रवाना हो गए। उनका और ग्रामीणों का कहना है कि पेट में राकेट घुसने से मृत्यु होने की बात उन्हें सच नहीं लग रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।