विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में 6 महीने बाद ससुराल लौटी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Published: Sat, 14 Nov 2026 03:01 PM (IST)

फिरोजाबाद में छह महीने बाद ससुराल लौटी 22 वर्षीय महिला सिमरन उर्फ इलमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. छह माह बाद ससुराल लौटी महिला की मृत्यु।

  2. पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया।

  3. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। बारह बीघा क्षेत्र में छह माह बाद ससुराल लौटी महिला की हालत बिगड़ने के बाद गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। पिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। रामगढ़ के 12 बीघा निवासी 22 वर्षीय सिमरन उर्फ इलमा की शादी 11 माह पूर्व पास में रहने वाले रिहान के साथ हुई थी।

सिमरन पिछले छह महीनों से अपने मायके में रह रही थीं। गुरुवार शाम को ससुराल आईं थीं। शाम सात बजे वह अपने कमरे में जमीन पर बेसुध हालत में पड़ी मिलीं। आनन-फानन में पति रिहान अन्य स्वजन के साथ पहले निजी अस्पताल, इसके बाद सरकारी ट्रामा सेंटर आए।

दोनों ही जगह डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही वह कमरे में बेसुध पड़ी मिलीं। सिमरन के पिता महमूद आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न शुरू कर दिया था।

इससे परेशान होकर बेटी मायके में रह रही थी। उन्होंने पति सहित अन्य ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया। रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।