विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 किमी दूर से दिखा धुआं

Published: Sun, 04 Oct 2026 04:25 PM (IST)

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित उरमुरा किरार गांव में एक टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शिकोहाबाद की टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग।

  2. टायरों के कारण आग ने लिया विकराल रूप।

  3. पांच किलोमीटर दूर से दिखा काले धुएं का गुबार।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के गांव उरमुरा किरार में टायर से तेल निकालने की फैक्ट्री में रविवार दोपहर 2:30 बजे आग लग गई। फैक्ट्री में टायर होने के कारण आग ने पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया। स्थित यह थी कि लपटें और काले धुआं का गुबार पांच किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गई। तीन बैकहोलोडर की मदद से टायरों को हटाया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों आग बुझाने में जुटी थीं। सीएफओ सत्येंद्र पांडेय ने बताय कि रबर और टायर होने के कारण आग बुझाने में परेशानी। पानी के साथ ही फोम का भी इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़ें- ट्रैफिक रूल्स ताक पर: 200 चालान के बाद भी सड़क पर दौड़ रहीं रोडवेज बसें, फिरोजाबाद में उड़ी नियमों की धज्जियां