विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले, मिड डे मील में मिलेगा सूजी का हलवा और उपमा

By Kartikey Nath Dwivedi Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 04 Nov 2026 09:51 PM (IST)

फिरोजाबाद के परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को ठंड में पूरक पोषाहार के रूप में हर शुक्रवार को हलवा और उपमा ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को ठंड के मौसम में हलवा और उपमा दिया जाएगा। पूरक पोषाहार के रूप में हर शुक्रवार को इसका वितरण होगा। धनतेरस से इसकी शुरुआत होगी। फरवरी तक हर शुक्रवार (14 सप्ताह) को स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पीएम पोषण योजना (मध्यान्ह भोजन) में ये मिलेंगे। इसके लिए मैन्यू तैयार कर लिया गया है।

जिले के 1824 स्कूलों में करीब 1.30 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। विभाग इन सप्ताहों में विद्यालय दिवस मनाएगा। इन दिनों में छात्र-छात्राओं को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन दिया जाएगा। शुक्रवार को अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस में इन आहारों का वितरण किया जाएगा। माह के प्रथम और तृतीय सप्ताह मीठा हलवा और दूसरे, चतुर्थ और पांचवें शु़क्रवार को उपमा उपलब्ध कराया जाएगा।

ये मध्यान्ह भोजन के अतिरिक्त मध्यान्ह काल में दिया जाएगा। इस योजना का समापन 14 वें सप्ताह यानी पांच फरवरी को होगी। इस दिन छात्रों को उपमा दिया जाएगा। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि प्रति छात्र हलवा उपलब्ध कराने पर पांच रुपये और उपमा के लिए चार रुपये व्यय किए जाएंगे।

इसके अलावा 100 दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत कम से कम एक दिन स्कूलों में तिथि भोजन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन विशेष दिवस या शिक्षकों के जन्म दिवस पर किया जाएगा। प्रधानाचार्याें को इस आयोजन की जानकारी बीएसए कार्यालय में भी भेजनी होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।