फिरोजाबाद में रेप हत्या मामले को लेकर एक्शन में पुलिस, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में दी जा रही दबिश
फिरोजाबाद में युवती से दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस फरार आरोपी अभिषेक की तलाश में आगरा, नोएडा, गाजियाबाद में ...और पढ़ें

फिरोजाबाद में युवती की हत्या।
HighLights
फरार आरोपी अभिषेक की तलाश में पुलिस की दबिशें जारी।
शक्तिवर्धक दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर पर होगी कार्रवाई।
अवैध होटल संचालक पर भी पुलिस कस सकती है शिकंजा।
संवाद सूत्र, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। फोन की सीडीआर रिपोर्ट से पता चला है कि हत्यारोपित प्रेमी और युवती के बीच उसे दिन 12 बार फोन पर बाचतीत हुई थी। मामले में फरार दूसरे आरोपित अभिषेक की तलाश में पुलिस ने आगरा, नोएडा और गाजियाबाद में दबिशें दी हैं। बिना डॉक्टर के पर्चे के युवक को शक्तिवर्धक दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक पर भी पुलिस शिकंजा कसेगी।
गुरुग्राम से रक्षाबंधन पर घर आ रही नसीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एससी वर्ग की युवती की दुष्कर्म के बाद बुधवार रात हत्या कर दी गई थी। पुलिस हत्यारोपित मूलत: खटुआमई नगला खंगर निवासी व वर्तमान में विजेंद्र कालोनी में रह रहे मुख्य आरोपित नितिन उर्फ राहुल यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
उसके फरार दोस्त अभिषेक निवासी सलेमपुर कर्खा थाना नगला खंगर की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दविशें दे रही हैं। हालांकि अभी वह हाथ नहीं आया है। आरोप है कि राहुल अपने जन्मदिन के बहाने युवती को शिकोहाबाद से ही अपने साथ होटल ले गया था। वहां उसके साथ शक्तिवर्धक दवा खाकर जबरन दुष्कर्म किया। बाद में विरोध करने पर उसका सिर दीवार पर मारकर हत्या कर दी।
मोबाइल फोन की सीडीआर रिपोर्ट में सामने आया है कि बुधवार को दिन और रात में युवती और राहुल यादव के बीच 12 बार फोन पर बातचीत हुई थी। गुरुग्राम से रवाना होने पर युवती ने फोन पर शाम तक शिकोहाबाद पहुंचने की जानकारी दी थी। पुलिस ने विवेचना में सीडीआर रिपोर्ट को शामिल किया है। आरोपित ने बिना डॉक्टर के पर्चे के कस्बे के एक मेडिकल स्टोर से शक्तिवर्धक दवा का पत्ता खरीदा था। इस संबंध में पुलिस औषधि विभाग को पत्र लिखने के साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक पर भी शिकंजा सकेगी। इंस्पेक्टर शिकोहाबाद अनुज कुमार ने बताया कि वारदात से जुड़े हर पहलू पर जांच की जा रही है।
होटल संचालक को भी आरोपित बना सकती है पुलिस
आरोंज के पास जिस अधबनी बिल्डिंग में अवैध तरीके से संचालित हो रहे होटल में युवती के साथ दरिंदगी की गई उसका संचालक और स्वामी अभी तक सामने नहीं आए हैं। पुलिस संचालक की तलाश में भी जुटी हुई है। अवैध तरीके से होटल संचालित करने और बिना पहचान पत्र के कमरा उपलब्ध कराने पर पुलिस होटल संचालक को भी आरोपित बना सकती है।
