विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में गश्त कर रही पुलिस टीम का वाहन पेड़ से टकराया, चार पुलिसकर्मी घायल

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 06 Nov 2026 01:33 PM (IST)

फिरोजाबाद में गश्त के दौरान पुलिस की सूमो गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिससे सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल ...और पढ़ें

हादसे में घायल सब इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी।

हादसे में घायल सब इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी।

HighLights

  1. पुलिस की सूमो गाड़ी गश्त के दौरान पेड़ से टकराई।

  2. दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए आगरा भेजा गया।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकली पुलिस टीम गुरुवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में गांव तोतलपुर के समीप पुलिस की सूमो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है।

हादसा गुरुवार रात करीब 2:30 बजे हुआ। पुलिस टीम सूमो से इलाके में गश्त कर रही थी। वाहन गांव तोतलपुर के पास पहुंचा, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार सूमो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

हादसे में सूमो सवार सब इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह, कांस्टेबल कफील, सोनू और गौरव घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिंहराज सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को तत्काल सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए आगरा भेज दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।