फिरोजाबाद की ग्लास फैक्ट्री में भट्ठी लीक होने से लगी आग, दमकल विभाग ने 6 घंटे बाद पाया काबू
फिरोजाबाद की नन्नूमल ग्लास फैक्ट्री में रविवार रात भट्ठी लीक होने से आग लग गई और गर्म लावा फैल गया, जिससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने के बाद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
HighLights
फिरोजाबाद की ग्लास फैक्ट्री में भट्ठी लीक हुई।
गर्म लावा फैलने से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।
दमकल ने छह घंटे में आग पर काबू पाया।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र में स्थित एक कांच फैक्ट्री में रविवार रात भट्ठी लीक होने से आग लग गई। गर्म लावा परिसर में फैल गया। इससे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। दमकल ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद भट्ठी की मरम्मत की गई।
ढोलपुर रोड स्थित नन्नुमल ग्लास फैक्ट्री में शनिवार देर रात 11 बजे भट्ठी लीक होने से आग फैल गई। इससे भट्ठी परिसर में रखे सामान में आग लग गई। हादसे के समय फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। उन्होंने हाईड्रेंट और फायर इंस्टीग्यूसर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
फैक्ट्री मालिक की सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार दमकल की दो गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। पानी डालकर छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के साथ ही कांच के लावा को ठंडा किया। इसके बाद भट्ठी की मरम्मत की गई।
फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया दमकल के समय से पहुंचने पर बड़ी घटना होने से बच गई। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के नरेला में डीडीए के फ्लैट में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू; टला बड़ा हादसा
