दिल्ली के नरेला में डीडीए प्राइम अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर आग, छह दमकल गाड़ियां मौके पर
दिल्ली के नरेला स्थित डीडीए प्राइम अपार्टमेंट में आग छठी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी। सूचना मिलते ही ...और पढ़ें

दिल्ली के नरेला में डीडीए प्राइम अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर आग
HighLights
घटना के समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था
राहत की बात यह रही कि फ्लैट खाली होने से कोई हताहत नहीं हुआ
एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला स्थित डीडीए प्राइम अपार्टमेंट में शनिवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग छठी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन (छह) गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था। वहां रहने वाला परिवार काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। नुकसान की विस्तृत जानकारी भी अभी उपलब्ध नहीं है।
दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रहीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा। राहत की बात यह रही कि फ्लैट खाली होने से कोई हताहत नहीं हुआ।
