विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब शराब की दुकानों पर नहीं हो पाएगी गड़बड़, डिजिटल हुई आबकारी टीम; एप से होगी चेकिंग

By Yogesh Chauhan Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 07 Nov 2026 11:38 PM (IST)

फिरोजाबाद आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों के निरीक्षण को डिजिटल कर दिया है। अब 'ईआईसीएफ ऐप' के जरिए मौके ...और पढ़ें

फिरोजाबाद में शराब की दुकान पर एप से रिकॉर्ड चेक करती एक्साइज टीम।

फिरोजाबाद में शराब की दुकान पर एप से रिकॉर्ड चेक करती एक्साइज टीम।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। रियल टाइम और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आबकारी विभाग में बदलाव किए गए हैं। शराब की दुकानों के निरीक्षण काे डिजिटल बनाया गया है।

इसमें निरीक्षण करने वाली टीम को एप पर फोटो, वीडियो, खामियां और अन्य व्यवस्थाओं को एप अपलोड करना होगा। साथ ही एप की मदद से मौके पर ही स्टोर में रखे स्टाॅक, बैच नंबर, निर्माण की तारीख और निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य का मिलान किया जा रहा है।

आबकारी विभाग शराब दुकानों की निगरानी और जांच व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए एक्साइज इंटेलिजेंस एंड कंप्लायंस फैसिलिटेशन सिस्टम (ईआइसीएफ एप) शुरू किया गया है। इस एप के माध्यम से आबकारी निरीक्षक दुकानों के निरीक्षण में मिलने वाली कमियों और अनियमितताओं का ब्योरा मौके से ही सीधे ऑनलाइन अपलोड करेंगे। यह एप पूरी तरह जीपीएस आधारित है।

जिससे जांच के समय अधिकारी की वास्तविक लोकेशन और रियल टाइम रिपोर्ट शासन स्तर तक मानिटर की जा सकेगी। इससे पहले तक निरीक्षक रजिस्टर में रिपोर्ट दर्ज करते थे। जिससे अनियमितताओं की आशंका बनी रहती थी। आबकारी निरीक्षक सदर एमपी सिंह ने बताया कि वर्तमान में ईआइसीएफ एप का प्रयोग निरीक्षण के लिए होने लगा है। जिससे व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।