विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में चार्जिंग पर लगी स्कूटी की बैट्री फटने से घर में लगी आग, चपेट में आने से झुलसे दंपती

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:56 PM (IST)

फिरोजाबाद के चंद्रवार गेट में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैट्री फटने से एक घर में आग लग गई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैट्री फटी।

  2. फिरोजाबाद के घर में आग लगने से दंपती झुलसे।

  3. प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को आगरा रेफर किया गया।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैट्री फटने से चंद्रवार गेट स्थित एक घर में रविवार सुबह आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में सो रहे दंपती झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दंपती को बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार के बाद दोनों को आगरा रेफर किया गया है।

दक्षिण थाना क्षेत्र के चंद्रवार गेट निवासी 55 वर्षीय प्रदीप कुमार अग्रवाल किराना व्यापारी हैं। वह इलेक्ट्रिक स्कूटी का इस्तेमाल करते हैं। शनिवार रात दुकान से घर आने के बाद उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटी को घर में चार्ज पर लगा दिया। रविवार सुबह 3:40 बजे तेज धमाके के साथ स्कूटी की बैट्री फट गई और घर में आग लग गई। चपेट में आने से प्रदीप कुमार और उनकी 54 वर्षीय पत्नी झुलस गए। उनकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दंपती को बाहर निकालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

सूचना पर एफएसओ दुर्गेश कुमार त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आधा घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से झुलसे दंपती को इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को आगरा रेफर कर दिया गया। आग लगने के कारण घर में लगा एसी, मोबाइल फोन व घरेलू सामान जल गया। एफएसओ दुर्गेश कुमार त्यागी ने बताया रविवार सुबह के समय चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैट्री फटने से घर में आग लगी थी। समय रहते आग को बुझा लिया गया है।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में फैशल खान ने अपनाया हिंदू धर्म, अब कहलाएंगे ईशान जाट; पूर्वजों को भी बताया सनातनी