विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में दिवाली पर घरों का लुक बदलने की तैयारी, डिस्टेंपर छोड़ प्लास्टिक पेंट चुन रहे लोग

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:29 PM (IST)

फिरोजाबाद में दिवाली से पहले घरों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई शुरू हो गई है, जहाँ लोग डिस्टेंपर की जगह प्लास्टिक ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. दिवाली से पहले फिरोजाबाद में पेंट बाजार में रौनक।

  2. लोग डिस्टेंपर की जगह प्लास्टिक पेंट पसंद कर रहे हैं।

  3. प्लास्टिक पेंट टिकाऊ और साफ करने में आसान है।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। दिवाली करीब है। कुछ घरों में साफ-सफाई शुरू हो चुकी है। इसी के साथ पेंट बाजार की चमक भी बढ़ने लगी है। अपने आशियाने को खूबसूरत रंगों से चमकाने के लिए पेंट बाजार में ग्राहक अपनी पसंद के मुताबिक पेंट खरीद रहे हैं। कंपनियों ने भी ग्राहकों की पसंद और मांग के अनुरूप आपूर्ति तेज कर दी है। पहले लोग अपने घर को पेंट कराने के लिए चूना, डिस्टेंपर का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब चलन बदल गया है और इसकी जगह प्लास्टिक पेंट और इमल्शन ने ले ली है।

घरों की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए इस बार लोग प्लास्टिक इमल्शन पेंट की मांग सबसे अधिक कर रहे हैं। कंपनियां भी इसी अनुरूप पेंट उपलब्ध कर रहीं हैं। कारोबारियों के मुताबिक कंप्यूटर की सहायता से ग्राहकों के पास तमाम रंगों के विकल्प मौजूद हैं। उनका कहना है कि इस बार लोग भी त्योहार के पहले अपने घरों का लुक बदलना चाहते हैं। आकर्षक रंग-रोगन कराने के लिए लोग बाजार का रूख करने लगे हैं।

प्लास्टिक पेंट की मांग की वजह आम पेंट की तुलना में इसका ज्यादा देर तक टिकना है। इसको एक बार लगाने के बाद कई साल की छुट्टी हो जाती है। इसकी एक खासियत यह भी है कि यह ज्यादा गंदा नहीं होता है और एक बाद कपड़ा मारने पर साफ हो जाता है। इस पेंट की 20 किलो पैक बाजार में दो हजार से 4500 रुपये तक में बिक रहा है।

बाजार में इस समय प्लास्टिक पेंट की मांग अधिक है। इस साल अच्छे कारोबार की उम्मीद है। लंबे समय तक चलने और धोने पर साफ होनेे की वजह से अधिकांश लोग प्लास्टिक, इमल्शन पेंट को अधिक पसंद कर रहे हैं। निशांत जैन, पेंट विक्रेता

दिवाली के समय पेंटर की व्यस्थता के साथ दुकानों पर भीड़ अधिक होती है। जिसके चलते अभी से घर में साफ-सफाई और पेंट का काम शुरू करा दिया है। इससे रुपये की बचत के साथ समय से काम पूरा भी हो जाएगा। -हिरदेश, ग्राहक संत नगर

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में 19 साल का फैसल खान बना ईशान, आर्य समाज मंदिर में की 'घर वापसी'; पूर्वजों को लेकर किया बड़ा दावा