विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में बहू ने पीट दिए ससुर, सदमा सह नहीं पाए बुजुर्ग; ताेड़ दिया दम

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 23 Nov 2026 07:05 PM (IST)

फिरोजाबाद के बनीपुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान पुत्रवधू द्वारा कथित मारपीट के बाद ससुर रमेश चंद्र बघेल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पुत्रवधू को हिरासत में लेकर शव को मेडिकल कॉलेज भेजा है, जबकि मौत के कारण पर विवाद है।

घर पर विलाप करतीं महिलाएं और इनसेट में मृतक किसान रमेश चंद्र बघेल का फाइल फोटो।

घर पर विलाप करतीं महिलाएं और इनसेट में मृतक किसान रमेश चंद्र बघेल का फाइल फोटो।

HighLights

  1. बहू ने घरेलू विवाद में ससुर से की मारपीट।

  2. पुलिस ने बहू को हिरासत में लिया, जांच जारी।

संवाद सूत्र, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बनीपुर गांव में सोमवार सुबह छह बजे घरेलू विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए ससुर के साथ पुत्रवधू ने मारपीट कर दी। मारपीट का सदमा बुजुर्ग सह नहीं पाए और उनकी मृत्यु हो गई। स्वजन ने पुत्रवधू पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि कुछ ग्रामीणों के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया। पुलिस ने शव मेडिकल कालेज भिजवाते हुए महिला को हिरासत में लिया है।

मैनपुरी रोड पर स्थित गांव बनीपुर निवासी 62 वर्षीय किसान रमेश चंद्र बघेल की सोमवार सुबह मृत्यु हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के बड़े बेटे मोहन दत्त ने बताया कि उसका छोटा भाई रघुनाथ दिल्ली में हलवाई की एक दुकान पर काम करता था और दीवाली पर घर आने के बाद वह रुक गया था। दोनों पति-पत्नी के बीच आए-दिन विवाद होता रहता था।

सोमवार सुबह रघुनाथ की पत्नी नीतू ने अपने मायके फोन किया, जिसके बाद सुबह पांच बजे उसके पिता और दो भाई लढूपुरा-करहल रोड सिरसागंज से उसके घर पहुंचे। आरोप है, कि सुबह छह बजे वह सबसे पहले उसके भाई के साथ मारपीट करने लगे। जब उसके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे तो उसके छोटे भाई की पत्नी ने उसके पिता के सिर के बाल पकड़ लिए और जमकर मारपीट कर दी।

बड़े बेटे व कुछ ग्रामीणों के अनुसार मारपीट और सदमे के कारण बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े। लोगों ने सीपीआर भी दिया, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मृत्यु का सही कारण पता लगाने के लिए शव को मेडिकल कालेज भिजवाया गया है। वहीं महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।