विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्जी सिम से साइबर ठगी में भाजपा पार्षद का बेटा गिरफ्तार, फिरोजाबाद में बड़ा खुलासा

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:58 AM (IST)

राजस्थान की डीग पुलिस ने फिरोजाबाद के भाजपा पार्षद अजब सिंह शंखवार के बेटे यतेंद्र पाल सिंह उर्फ ईशू को ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. भाजपा पार्षद का बेटा फर्जी सिम ठगी में गिरफ्तार।

  2. डीग पुलिस ने फिरोजाबाद से की गिरफ्तारी।

  3. आठ मोबाइल, 34 फर्जी सिम कार्ड जब्त।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। फर्जी सिम कार्ड के जरिए साइबर ठगी के मामले में राजस्थान की डीग पुलिस ने फिरोजाबाद के भाजपा पार्षद अजब सिंह शंखवार के बेटे यतेंद्र पाल सिंह उर्फ ईशू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ठगी में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड की आपूर्ति करने के आरोप में यतेंद्र और उसके साथी सुखवेंद्र उर्फ सूरज को पकड़ा गया है।

गुरुवार को पुलिस ने पांच अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया। पकड़े गए पांच लोगों में तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन, 34 फर्जी सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है।

इसके अलावा साइबर ठगी की रकम से खरीदी गई बताई जा रही मारुति स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपितों में राजस्थान के ही जहीर खान और गौरव शामिल हैं। वहीं स्वजन के अनुसार यतेंद्र 19 अक्टूबर को अपनी कार से शिकोहाबाद जाने के लिए घर से निकला था।

रास्ते में डीग पुलिस ने उसे मटसेना क्षेत्र के आकलाबाद हसनपुर निवासी सुखवेंद्र उर्फ सूरज के साथ गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। बाद में पुलिस के फोन से उन्हें गिरफ्तारी की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें- पुश्तैनी कारीगरों को डिग्री देगा अहमदाबाद का क्राफ्ट विश्वविद्यालय, आगरा सहित UP के इन शहरों में खुलेंगे 6 क्लस्टर

इसके बाद पार्षद अजब सिंह शंखवार भी डीग पहुंचे और पुलिस से बातचीत की। भाजपा पार्षद अजब सिंह शंखवार ने राजस्थान पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे को फंसाया गया है।

यह भी पढ़ें- 'पति-पत्नी और वो' के चक्कर में चली गई सनी की जान, फिरोजाबाद में मारी थीं ताबड़तोड़ गोलियां