'पति-पत्नी और वो' के चक्कर में चली गई सनी की जान, फिरोजाबाद में मारी थीं ताबड़तोड़ गोलियां
फिरोजाबाद में 'पति-पत्नी और वो' के विवाद में गोली लगने से घायल सनी की 17 दिन बाद मौत हो गई। ...और पढ़ें

निधि तैलंग के पति ने शक के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
HighLights
फिरोजाबाद में गोली लगने के 17 दिन बाद हुई मौत।
पति ने पत्नी और सनी के प्रेम संबंध का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। पति-पत्नी और वो के चक्कर में सनी की जान चली गई। 17 दिन से जिंदगी और मृत्यु की जंग में सनी हार गया। उसकी की मृत्यु से घर में मातम छा गया। पति ने इस घटना के पीछे पत्नी के युवक से प्रेम संबंध होने का आरोप लगाए थे। हालांकि पत्नी ने युवक को पति का दोस्त बताते हुए पुलिस से कहा था कि उसने पति से समझौता कराने के लिए दुकान पर बुलाया था।
मामला शहर के प्रतिष्ठित तैलंग परिवार से जुड़ा है। शिप्रा के अनुसार पति ऋषभ और सनी दोनों दोस्त थे। दंपती के रिश्तों में आई दरार के बाद वह घटना वाले दिन पति से समझौता कराने के लिए बात करने को सनी के पास आई थीं। दोनों बैठकर बातचीत कर ही रहे थे, तभी ऋषभ ने जान से मारने के इरादे से दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।
वहीं ऋषभ ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी और सनी के बीच प्रेम संबंध होने का शक काफी समय से था। दोनों के एक साथ दुकान में मौजूद होने की जानकारी पर वह घर से लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर दोनों बेटों के साथ वहां पहुंच गया और फायरिंग कर दी।
बेटे फायरिंग करने से रोकते रहे, लेकिन ऋषभ के सिर पर खून सवार था। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पुलिस ने इसे इलेक्ट्रानिक साक्ष्य बनाया है, जो सजा का मजबूत आधार बनेगा।
सनी की पत्नी ने प्रेम संबंधों से किया था इन्कार
मामले की विवेचना कर रही पुलिस ने वारदात के बाद हत्यारोपित ऋषभ की पत्नी शिप्रा और सनी की पत्नी शिवा के बयान दर्ज किए थे। सनी की पत्नी ने भी प्रेम संबंध होने की बाद से साफ इन्कार किया था।
